इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें
साइबर ठगों ने ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इंदौर के एक युवक के बैंक खाते का इस्तेमाल किया। पीड़ितों ने शिकायत की और क्राइम ब्रांच ने एफआइआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

साइबर ठगों ने ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इंदौर के एक युवक के बैंक खाते का इस्तेमाल किया। पीड़ितों ने शिकायत की और क्राइम ब्रांच ने एफआइआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
साइबर धोखाधड़ी: एक ही खाते के खिलाफ 10 शिकायतें मिलीं
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन
गुजरात से बंगाल तक हुआ ठगी की रकम का लेन-देन
इंदौर। साइबर ठगों ने ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए इंदौर के एक युवक के बैंक खाते का इस्तेमाल किया। पीड़ितों ने शिकायत की और क्राइम ब्रांच ने एफआइआर दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खाते के खिलाफ पांच राज्यों के अलग-अलग थानों में शिकायतें मिली हैं।
पांच राज्यों से मिली थीं संदिग्ध लेनदेन की शिकायतें
एडीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार राज्य साइबर पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) तथा एनसीआरपी पोर्टल पर उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कर बैंक ऑफ इंडिया (विजय नगर) की जानकारी निकाली है। खाता मां शारदा नगर निवासी गौरव तिवारी के नाम का है। उसमें लाखों रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी के अनुसार गौरव के खाते के खिलाफ गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बंगाल से शिकायतें दर्ज मिली हैं। इनमें गुजरात के सूरत, वलसाड और बनासकांठा, कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी, महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई और नवी मुंबई, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सोनभद्र तथा पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर की शिकायतें शामिल हैं।
10 रुपये का ट्रांजेक्शन करते ही खाते से 7.69 लाख रुपये गायब
साइबर ठगी का एक मामला चंदननगर थाने में भी दर्ज हुआ है। पीड़ित ने खाते से 7 लाख 69 हजार रुपये कटने की शिकायत की है। फरियादी शाहीद पुत्र रोशन खान निवासी अहमद नगर बांक के अनुसार वह गूगल पर अस्पताल के नंबर ढूंढ रहा था। एक नंबर पर कॉल लगाया तो उसने 10 रुपये की पर्ची बनवाने के लिए कहा था।
पर्ची बनवाने के लिए ठग ने वाट्सएप पर पिन जनरेट करवाया था। जैसे ही शाहीद ने 10 रुपये का ट्रांजेक्शन किया मोबाइल बंद हो गया। थोड़ी देर में खाते से 7 लाख 69 हजार रुपये कट गए। साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद चंदन नगर पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज किया है।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 घंटे पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 घंटे पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 घंटे पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 2 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 2 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 2 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 2 दिन पहले
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 4 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 4 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 5 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 15 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 15 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 15 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 18 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 19 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 19 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 दिन पहले