इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें
इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान मलबे में एक पुरानी होलकरकालीन तिजोरी मिली है।
इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस में चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान मलबे में एक पुरानी होलकरकालीन तिजोरी मिली है।
पुराने आरटीओ कार्यालय से लाकर रखे जाने या खोदाई में निकलने को लेकर कयास जारी
पुरातत्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है यह तिजोरी, खोलकर होगी इसकी गहन जांच
इंग्लैंड की कंपनी ने कास्ट आयरन से बनाई थी अग्निरोधी तिजोरी, शहर में हैं सैकड़ों नमूने
इंदौर। लालबाग पैलेस में चल रहे संरक्षण और निर्माण कार्य के दौरान एक पुरानी तिजोरी नजर आई है। पैलेस के टिकट काउंटर के पास पाथवे बनाने के लिए खोदाई की जा रही थी, तभी यह तिजोरी दिखाई दी। मंगलवार को तिजोरी सामने आने के बाद इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ लोगों का कहना था कि यह खोदाई में निकली है, जबकि कुछ का मानना है कि पुराने आरटीओ (रामपुरा कोठी) के खाली होने पर इसे यहां लाकर रखा गया होगा।
अधिकारियों ने बुधवार को तिजोरी खोलकर देखने और इसके यहां रखे जाने की वजह की जांच करने की बात कही है। लालबाग पैलेस परिसर में इन दिनों 47.59 करोड़ रुपये की सुंदरीकरण योजना के तहत काम चल रहा है। इसमें मुख्य दरवाजे से लेकर भवन तक विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। टिकट काउंटर के पास बना टीन शेड हटाने पर मलबे में दबी यह तिजोरी दिखाई दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। उपसंचालक पुरातत्व विभाग केएल डाबी ने बताया कि इस तिजोरी की जानकारी विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। बुधवार को इसकी जांच की जाएगी कि इसे यहां कब और क्यों रखा गया था। साथ ही तिजोरी खोलकर यह भी देखा जाएगा कि उसमें क्या रखा है।
शहर में भी हैं ऐसी सैकड़ों तिजोरियां
इतिहासकार जफर अंसारी के अनुसार लालबाग पैलेस के तलघर में होलकर शासकों ने विशेष स्ट्रांगरूम बनवाया था। इसमें रखी तिजोरियों में आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं रखी जाती थीं। यह स्ट्रांगरूम इंग्लैंड की कंपनी ने बनाया था। इसे इस तरह तैयार किया गया था कि आग, हवा और भूकंप से भी नुकसान न पहुंचे।
पैलेस के बाहरी हिस्से में मिली तिजोरी जैसी सैकड़ों तिजोरियां शहर में हैं। राजवाड़ा सहित कई सेठ-साहूकारों के यहां भी ऐसी तिजोरियां देखी जा सकती हैं। यह कास्ट आयरन से बनी है, जो आग में भी नहीं जलती और इसमें रखी सामग्री सुरक्षित रहती है। इंदौर बैंक लिमिटेड में भी ऐसी तिजोरियों का उपयोग किया जाता था। इसे इंग्लैंड से बनवाकर गया था। अंसारी ने बताया कि होलकर शासक एक दौर में कुओं में भी खजाना छिपाकर रखते थे।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 घंटे पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 8 घंटे पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 घंटे पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 2 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 2 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 2 दिन पहले
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 4 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 4 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 5 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 15 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 15 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 15 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 18 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 19 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 19 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 20 दिन पहले