हजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू
शहर की अनेक कालोनियों के नक्शे पास होंगे24 मीटर चौड़ी रोड पर पूरा कमर्शियल नक्शा मंजूर होगा इंदौर। शहर में बिना लेआउट की कॉलोनियों में अब डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर होना शुरू हो गए हैं।
शहर की अनेक कालोनियों के नक्शे पास होंगे
24 मीटर चौड़ी रोड पर पूरा कमर्शियल नक्शा मंजूर होगा
इंदौर।शहर में बिना लेआउट की कॉलोनियों में अब डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर होना शुरू हो गए हैं। जिससे हजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना होगा।वही 24 मीटर रोड पर पूरा कमर्शियल नक्शा मंजूर होगा ।
भवन अनुज्ञा शाखा प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि पिछले तीन सालों से महापौर पुष्यमित्र भार्गव हजारों रहवासियों की नक्शा न पास होने की समस्या निराकरण के लिए लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के माध्यम से प्रयासरत थे।जिसके बाद राज्य सरकार ने मप्र भूमि विकास नियमों में संशोधन कर फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
श्री उदावत ने बताया कि भोपाल से गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नगर निगम में जहां नक्शे की मंजूरी को लेकर नए ऑनलाइन आवेदन लगना शुरू हो गए हैं,डाटा फॉर्म वाले नक्शों की मंजूरी पर राज्य सरकार ने मप्र भूमि विकास नियमों में संशोधन कर 2 सितंबर को प्रारूप का प्रकाशन कर 15 दिन में दावे-आपत्ति बुलाने के बाद 5 नवंबर को जारी किया गया है। 500 वर्गमीटर यानी 5000 वर्गफीट तक के प्लॉट पर डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर होंगे ।इसके साथ ही मध्य क्षेत्र के बाहर बिना लेआउट की कॉलोनियों में डाटा फॉर्म वाले नक्शे मंजूर कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन लगना शुरू हो गए हैं। इससे शहर के मध्य क्षेत्र से बाहर बिना लेआउट की शहर के मध्य क्षेत्र से बाहर की मुरई मोहल्ला, जूनी इंदौर, न्यू देवास रोड, भमोरी, बाणगंगा, कैलाश पार्क, छावनी, पारसी मोहल्ला, मनोरमागंज, कोठि कम्पाउंड, मधुमिलन के आसपास, जवाहर मार्ग, बड़ी ग्वालटोली, शहर की पुरानी कॉलोनी, बिजलपुर, पीपल्याहाना, निरंजनपुर, खाती पुरा और कबीटखेड़ी क्षेत्र सहित 28 से 30 कॉलोनियों में अब नक्शे मंजूर होने लगेंगे।इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, उल्लेखनीय है कि निगम में पिछले तीन साल से बिल्डिंग परमिशन न मिलने पर मध्य क्षेत्र के बाहर की कॉलोनियों में कई लोगों ने जहां बिना नक्शे के अवैध तरीके से मकान बना लिया है, उस पर रोक लगेगी वहीं निगम को राजस्व का भी लाभ मिलेगा।
श्री उदावत ने कहा कि एक तरफ जहां डाटा फॉर्म वाले नक्शों को मंजूरी देने के लिए नियमों का फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया, वहीं दूसरी तरफ 24 मीटर चौड़ी रोड पर फुल कमर्शियल नक्शा मंजूर करने का भी गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पहले 24 मीटर चौड़ी रोड पर मिश्रित उपयोग वाले ही नक्शे मंजूर होते थे, मगर अब फुल कमर्शियल नक्शे स्वीकृत होंगे। इसके लिए तय किए गए सारे मापदंड पूरे करना होंगे। कमर्शियल नक्शे मंजूर होने से छोटे से लेकर बड़े प्लॉट धारकों को फायदा होगा।
श्री उदावत ने डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर पुष्यमित्र भार्गव का आभार व्यक्त किया!

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 1 दिन पहले
Indore70वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट की तैयारी, इंदौर पुलिस की चयन परीक्षा आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 2 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 4 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 7 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 8 दिन पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 16 घंटे पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 9 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 10 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 11 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 11 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 11 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 22 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 22 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 26 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 26 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 28 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 28 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 29 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 29 दिन पहले