देश की बात, आपके शहर से
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…

बेटे के बयान से खुलासा-परिवार के भीतर सात महीने से चल रहा था तनाव लव जिहादी फैजान हिरासत में... अब रिकॉर्डिंग और मोबाइल से तलाशे जा रहे जवाब एक घर, दो अलग-अलग कमरों में जिंदगी गुजार रहे पति-पत्नी, एक तीसरा नाम और घर के भीतर छिपाकर रखा गया वॉयस रिकॉर्डर...।

Abhishek Raghuvanshi10 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

बेटे के बयान से खुलासा-परिवार के भीतर सात महीने से चल रहा था तनाव

लव जिहादी फैजान हिरासत में… अब रिकॉर्डिंग और मोबाइल से तलाशे जा रहे जवाब

तस्वीरों में खबर6 फोटो

एक घर, दो अलग-अलग कमरों में जिंदगी गुजार रहे पति-पत्नी, एक तीसरा नाम और घर के भीतर छिपाकर रखा गया वॉयस रिकॉर्डर…। इस परिवार की कहानी में सबसे खौफनाक मोड़ तब आया, जब पवन सोनी ने रिकॉर्डर में कैद करीब 18 घंटे की बातचीत सुनी। बेटे के मुताबिक इस बातचीत में ऐसी बातें थीं, जिन्होंने पिता को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और बेटे को नुकसान पहुंचाने जैसी बातों का दावा सामने आया है। इसके बाद पवन का डर केवल पत्नी के साथ चल रहे विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसे अपने और बच्चों के भविष्य पर भी खतरा महसूस होने लगा था। आखिर वर्षा और लव जिहादी फैजान उर्फ रेहान के बीच ऐसी कौन-सी बातचीत हुई थी? क्या यह महज पति-पत्नी के रिश्तों में शक और अविश्वास की कहानी थी या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और रिकॉडिंग की पड़ताल में तलाशे जा रहे हैं। इस पूरे मामले में फैजान को हिरासत में लिया गया है।

बेटे के बयान से सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक पवन और वर्षा ने करीब 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों कुछ समय शिर्डी में रहे और फिर इंदौर आ गए। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। करीब एक साल पहले पवन की नौकरी छूट गई। कमर की तकलीफ के कारण भी वह नियमित काम नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान करीब सात महीने पहले दोनों ने मिलकर पराठे की दुकान शुरू की। इसी दुकान पर टिन शेड लगाने के लिए फैजान उर्फ रेहान आया था। यहीं से उसकी मां वर्षा और फैजान की पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर फैजान से बात करते देख लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक ही मकान में रहते हुए भी अलग रहने लगे। घर की छत एक थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी।

दोस्तों को बताया था जान का खतरा संगठनों से संपर्क की भी चर्चा

पवन ने अपने मन में चल रही आशंकाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं रखी थीं। जानकारी के मुताबिक उसने कुछ दोस्तों को भी बताया था कि उसे और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की साजिश का डर है। उसने रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी। पड़ताल में हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोगों से संपर्क करने की जानकारी भी सामने आई है। अब यह पता लगाना जरुरी है कि पवन ने किन लोगों से संपर्क किया था, क्या किसी को रिकॉर्डिंग सुनाई थी और क्या घटना से पहले उसने किसी तरह की मदद या शिकायत की कोशिश की थी।

शक गहराया तो घर में छिपाकर लगाया रिकॉर्डर

इस कहानी का सबसे अहम मोड़ करवा चौथ से पहले आया। बेटे के मुताबिक पवन को पत्नी और फैजान के बीच बातचीत को लेकर लगातार शक हो रहा था। वह जानना चाहता था कि आखिर उसके पीछे घर में क्या चल रहा है। इसी के चलते उसने एक वॉयस रिकॉर्डर खरीदा और गांव जाने से पहले उसे घर के कमरे के एक कोने में छिपा दिया। परिवार गांव चला गया। ग्यारस के दिन लौटने के बाद पवन ने रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत सुनी।

बेटी को बेचने और पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश का दावा

सात महीने का तनाव, फिर एक ही घर में खूनी अंत

रविवार को सांई विहार कॉलोनी में इस परिवार की कहानी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। घटना के समय 15 साल का बेटा और सात साल की बेटी घर से बाहर खेलने गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे दोनों लौटे तो घर मैं मां वर्षा का शव पड़ा था और पिता पवन फंदे पर लटका मिला। वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई थी और गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। पुलिस के मुताबिक पवन ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

अब फैजान के मोबाइल और रिकॉर्डर से जुड़े सवालों पर टिकी जांच

एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक मामले में फैजान उर्फ रेहान उर्फ फैजू को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। अब पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण सवाल हैं। क्या घर में छिपाया गया रिकॉर्डर बरामद हुआ? क्या उसमें वास्तव में 18 घंटे की बातचीत है? क्या रिकॉर्डिंग में हत्या या बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोई स्पष्ट बातचीत है? पवन ने जिन दोस्तों के सामने अपनी आशंका जताई थी, उनके बयान क्या बताते हैं? वर्षा और फैजान के मोबाइल की बातचीत, संदेश और कॉल डिटेल में क्या सामने आता है?

बेटे का दावा है कि करीब 18 घंटे की रिकॉर्डिंग में मां वर्षा और फैजान के बीच ऐसी बातें थीं, जिनमें बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और बेटे को नुकसान पहुंचाने का जिक्र था। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पवन काफी घबरा गया था। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। रिकॉर्डर पुलिस के हाथ लगा या नहीं, उसमें किसकी आवाजें दर्ज हैं और बातचीत का वास्तविक संदर्भ क्या है, यह जांच का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 8 घंटे पहलेडीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएंMadhyaPradeshडीजीपी ने नवनियुक्त एसपी बालाघाट को दी शुभकामनाएं 2 दिन पहलेपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायरIndia Newsपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 4 दिन पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 4 दिन पहलेU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter LilyEntertainmentU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter Lily 4 दिन पहले
बसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 5 दिन पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 5 दिन पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
इंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 18 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
↑