देश की बात, आपके शहर से
मुरैना में 1500 लोग मृत्युभोज में हुए शामिल, जांच में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव
देश 5 बार पढ़ी गई

मुरैना में 1500 लोग मृत्युभोज में हुए शामिल, जांच में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव

मुरैना में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए. मुरैना में दुबई से लौटे युवक की दादी के श्राद्ध में शामिल होने के बाद एक साथ इतनी बड़ी तादाद में मिले कोरोना वायरस (coronavirus) से संक्रमित मरीज.

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मुरैना में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
COVID-19: मुरैना में 1500 लोग शामिल हुए थे मृत्युभोज में, जांच में 12 निकले कोरोना पॉजिटिव

मुरैना में दुबई से लौटे युवक की दादी के श्राद्ध में शामिल होने के बाद एक साथ इतनी बड़ी तादाद में मिले कोरोना वायरस (coronavirus) से संक्रमित मरीज. MP में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 179 पर पहुंची.

मुरैना. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से फैल रहा है. अब तक जहां इस महामारी के सबसे ज्यादा मामले इंदौर (Indore) से सामने आ रहे थे, वहीं अब मुरैना सुर्खियों में आ गया है. मुरैना (Morena) जिले में दो दिनों के भीतर ही 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इससे दहशत फैल गई है. दरअसल, बीते 17 मार्च को दुबई में वेटर का काम करने वाला युवक अपनी दादी के श्राद्ध में शामिल होने मुरैना आया था. 20 मार्च को हुए तेरहवीं में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. प्रशासन इन लोगों की पहचान कर जांच कर रहा है. आपको बता दें कि मुरैना में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है. इनमें से अब तक 11 की मौत हो चुकी है.

प्रशासन की लापरवाही, ट्रेवल हिस्ट्री की नहीं हुई थी जांच
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां पूरे देश में लॉकडाउन है, वहीं मुरैना जिला प्रशासन इससे बेखबर रहा. यही वजह रही कि एक साथ 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. बताया गया कि सतर्कता के तमाम दावों के बावजूद मुरैना जिला प्रशासन ने दुबई से आने वाले युवक की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच नहीं की थी. इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने श्राद्ध के बहाने हजार से ज्यादा लोगों को न्योता दिया, प्रशासन को इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई.

आखिरकार जब युवक की पत्नी की तबीयत खराब हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब उसके दुबई से आने का खुलासा हुई. युवक के दुबई से आने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पति-पत्नी की जांच कराई गई, जिसमें दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए.वार्ड में पाबंदी, 1300 लोगों की हुई जांच
दुबई से लौटे युवक और उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने उसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की. साथ ही युवक मुरैना में जहां रहता है, उस वार्ड 47 में रहने वाले 1300 अन्य घरों की भी जांच की गई. प्रशासन ने जांच-पड़ताल के बाद युवक के 26 परिजनों को जांच के बाद आइसोलेशन में भेज दिया. इनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है. अन्य लोगों की रिपोर्ट आना शेष है.

खास बात यह है कि इन सभी लोगों का इलाज कर रहे 4 डॉक्टरों की भी जांच की गई है, जिनकी रिपोर्ट नहीं आई है. इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद प्रशासन ने एक लिस्ट जारी की है. साथ ही लोगों से अपील की है कि जिन लोगों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, वे भी जांच करा लें.

ये भी पढ़ें – 
मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 179 हुई, अब तक 11 की मौत

COVID-19: राज्यसभा सीटों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी नहीं होंगे चुनाव!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुरैना से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 4, 2020, 9:13 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
आयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीकेBusinessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 24 मिनट पहलेAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्डSportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 1 घंटा पहलेपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकातLifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 5 घंटे पहलेअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाईBusinessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 6 घंटे पहलेजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरीBusinessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 7 घंटे पहले93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिएHealth & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 8 घंटे पहलेUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित कियाTechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 10 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 16 घंटे पहले
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 5 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 5 दिन पहले
नरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 8 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 8 दिन पहलेअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑