लखनऊ: जानिए कैसे घर-घर पहुंच रहा जरूरतमंदों को सामान, काम कैसे कर रहा सिस्टम?
लखनऊ. व्हाट्सएप्प (Whatsapp) का इस्तेमाल इन दिनों जीवनरेखा साबित हो रहा है. सिर्फ सूचनाओं का आदान-प्रदान ही नहीं बल्कि जरूरत की सभी चीजें इन दिनों व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए मंगाई जा रही हैं.
डिलिवरी सिस्टम में चरणबद्ध समीक्षा जारी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि ऐसे 5000 डिलीवरी बॉयज का उन्होंने पास जारी किया है. सीडीओ मनीष बंसल के नेतृत्व में हर रोज इसकी समीक्षा होती है कि सप्लाई चेन को मेंटेन करने में कोई बाधा तो नहीं आ रही है? उसे तत्काल प्रभाव से हल किया जाता है. उदाहरण के तौर पर कुछ कंपनियों का गोडाउन लखनऊ से बाहर बना है, जहां से ट्रक के जरिए माल लखनऊ मंगाने में परेशानी होती थी. इस समस्या को खुद सीडीओ अपने स्तर पर हल करते हैं, जिससे ट्रकों के आवागमन में कोई बाधा न हो.
स्विगी, जोमैटो के डिलिवरी ब्वाय ग्रुप में शामिलउन्होंने बताया कि इस काम में जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां भी लगी हैं, जो पहले लोगों के घरों तक खाना पहुंचाया करती थीं. रेस्टोरेंट बंद होने की सूरत में इनके डिलीवरी ब्वॉय भी खाली थे. लिहाजा जिला प्रशासन ने इन्हें भी ग्रुप में शामिल कर लिया है. पहले स्विगी डिलीवरी के बदले में कुछ अमाउंट चार्ज करता था लेकिन उसे भी अब खत्म करा दिया गया है.
28 खाद्य सुरक्षा अधिकरियों की टीम रख रही नजर
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी कंपनियों को उनका ऐप डिवेलप करा दिया गया है, जिसके जरिए वह डिमांड लेती हैं. 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम इन कंपनियों की विजिट भी करती है जिससे कि स्मूथ फंक्शनिंग में कोई प्रॉब्लम ना आए.
5 दिनों में 80,000 लोगों तक पहुंचाया गया सामान
मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सभी रिटेलर का एक अलग से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसके जरिए सामान पहुंचाने में यदि कहीं कोई प्रॉब्लम आती है तो उस ग्रुप में इंफॉर्मेशन के जरिए उस समस्या को हल किया जाता है. सीडीओ ने यह भी बताया कि पिछले 5 दिनों में 80,000 लोगों तक जरूरी सामान उनके घरों में पहुंचाया गया है. इस काम में 251 फोर व्हीलर लगी हैं जबकि 1200 से ज्यादा बाइक के जरिए सामान पहुंचाया जा रहा है. 3000 से ज्यादा स्टाफ जरूरतमंद लोगों के लिए लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहे हैं.
किस समान के लिए कितनी व्यवस्था
दूध- 16 अलग-अलग यूनिट या कंपनियां इसमे लगी हैं. इन सभी पर दूध के लिए आर्डर किया जा सकता है. इनमें पराग, आनंदा, मदर डेयरी, प्रयाग डेयरी, ज्ञान सहित तमाम कंपनियां हैं. अमूल का आर्डर उनके उनके डिस्ट्रीब्यूटर लेते हैं. इसके अलावा 68 छोटे बड़े सामान विक्रेता हैं, जिनको लोग ऑर्डर दे सकते है. स्मार्ट बनिए, बेस्ट प्राइस, मेट्रो, फैमिली बाजार, स्पेंसर, इजी डे, राउंड ओ क्लॉक, विशाल मेगा मार्ट और शॉप किराना जैसी कंपनियों सहित कुल 68 छोटे बड़े व्यापारिक संगठन लोगों को जरूरी सामान उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं.
कुछ लोग डिलीवरी बॉय से बच रहे हैं
जहां एक तरफ हजारों की संख्या में लोग डिलीवरी बॉय के जरिए जरूरत का सामान अपने घरों तक मंगा रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में स्थानीय निवासियों का एक ऐसा तबका भी है, जो डिलीवरी ब्वॉय से सामान मंगाने के बजाय स्वयं मोहल्ले की दुकान से सामान लाना ज्यादा उचित समझ रहा है. गोमती नगर के विनीत खंड में बालाजी प्रोविजन चलाने वाले अरविंद ने बताया कि लोग उन्हें व्हाट्सएप पर पूछ लेते हैं कि कौन सा सामान स्टोर में मौजूद है? और कौन सा नहीं है? जो सामान स्टोर में मौजूद होता है वह स्वयं ही लेने के लिए आ जाते हैं. उनका कहना है कि डिलीवरी ब्वॉय के घर पर आने से उन्हें ज्यादा उचित यह लग रहा है कि वह स्टोर से ही सामान जाकर खुद ले ले. ऐसे लोगों के मन मे संदेह ये है कि डिलीवरी न जाने कितने लोगों के संपर्क में रोज आता होगा.
ये भी पढ़ें:
UP में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 219, नोएडा में 55, आगरा में 45 केस
सीएम योगी की UP के सभी विधायकों से अपील- COVID केयर फंड में दें योगदान

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 3 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 4 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 5 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 10 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 11 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 11 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 13 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले