देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहा था शख्स, बीच रास्ते में तोड़ दिया दम

लॉकडाउन के बीच अभी भी लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों की ओर आ रहे हैं. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
लॉकडाउन: महाराष्ट्र से तमिलनाडु पैदल आ रहा था शख्स, बीच रास्ते में तोड़ दिया दम

लॉकडाउन के बीच अभी भी लोग हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों की ओर आ रहे हैं.

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. हालात ये हैं कि कई लोगों के लिए ये सफर अब मौत का कारण बनने लगा है.

हैदराबाद. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों को लॉकडाउन घोषित किया है. इस लॉकडाउन (Lockdown) का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदू​​रों में देखने को मिल रहा है. दो वक्त की रोटी के लिए अब ये मजदूर अपने शहरों से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बहुत से लोग अभी भी हजारों किलोमीटर का सफर तय करके अपने घरों में लौटने की कोशिश कर रहे हैं. हालात ये हैं कि कई लोगों के लिए ये सफर अब मौत का कारण बनने लगा है. ऐसे ही एक घटना तमिलनाडु में भी देखने को मिली, जहां तीन दिन पहले 26 लोगों के साथ महाराष्ट्र के नागपुर से तमिलनाडु के नामक्कल के लिए निकले 23 साल के एक मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

तमिलनाडु के नामक्कल के रहने वाला लोगेश बालासुब्रमनी लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार को सिकंदराबाद पहुंचा था, जहां उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि लोगेश यहां मौजूद एक शेल्टर होम में बैठा था, तभी वह गिर पड़ा. इसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लोगेश के शव को गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

लोकेश के साथ पैदल सफर कर रहे दिनेश ने बताया, हम सभी बहुत थक गए थे. हमारे पैरों में जान ही नहीं बची थी, लेकिन हम सभी अपने घर जाना चाहते थे. हम सफर के दौरान जब थक जाते हैं तो आराम कर लेते हैं. ट्रक ड्राइवरों ने भी हमारी काफी मदद की है और हमें कुछ दूर तक लिफ्ट दी. हम जब यहां आए तो सबने सोचा कि यहीं पर कुछ देर आराम किया जाए. लोकेश एक जगह पर बैठा था और अचानक ​गिर गया.

लोकेश के मौत से पूरा समूह सदमे मेंलोकेश की मौत में जहां उसके ग्रुप के लोगों को सदमे में डाल दिया है. वहीं अब वह आगे का सफर तय करने में डर रहे हैं. ग्रुप में शामिल अयूब का कहना है कि लोकेश की सेहत बिल्कुल ठीक थी. सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के कारण हम सभी थक गए थे, वह हमारे सामने मर गया. हम बस घर जाना चाहते हैं. हम कितने दिनों तक ऐसे ही रहें? कृपया हमारे लिए एक वाहन की व्यवस्था करें.

एंबुलेंस से घर भेजा गया शव
देशभर में लॉकडाउन की वजह से पहले कहा गया था कि लोकेश को दोस्त उसका अंतिम संस्कार वहीं करेगा लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं के दखल के बाद लोकेश के शव को उसके घर पर भेजने की तैयारी की गई. पुलिस ने एंबुलेंस से शव को लोकेश के घर पर भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- सावधान! सांस लेने और बातचीत के जरिए भी फैल सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस देश ने लागू किया महिला और पुरुष का ऑड-ईवन नियम

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 4, 2020, 8:04 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑