Coronavirus: यूरोप की सबसे बड़ी थोक मंडी को मुर्दाघर में किया गया तब्दील
पेरिस में रजीस इंटरनेशनल थोक बाजार में अस्ािायी मुर्दाघर बना दिया गया है. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हर दिन हजारों मौतें हो रही हैं.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हर दिन हजारों मौतें हो रही हैं. कई देशों में मरने वालों के अंतिम संस्कार (Funeral) की चुनौती पेश आ रही है. अमेरिका (US) ने रेफ्रिजरेटेड ट्रकों को ही मुर्दाघरों में तब्दी कर दिया तो फ्रांस (France) में एक थोक मंडी को ही मॉर्चुरी (Mortuary) में बदल दिया गया है.
अस्थायी मुर्दाघर में रखे जा सकेंगे 1,000 ताबूत
अमेरिका ने रेफ्रिजरेटेड ट्रकों को मुर्दाघरों में तब्दील किया है तो फ्रांस में यूरोप की सबसे बड़ी थोक मंडी रजीस इंटरनेशनल के एक हॉल को इस काम के लिए रेफ्रिजरेट कर दिया है. पेरिस के दक्षिण में मौजूद इस मंडी में अस्थायी मुर्दाघर बना रहा है. इस जगह पर 1,000 ताबूत रखे जाएंगे. हालांकि, इसके बाद भी इस बाजार में मछली, मीट और सब्जियां बिकती रहेंगी. डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में शवों को रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होगी. बता दें कि इस मुर्दाधर में 3 अप्रैल से शव रखे जाने शुरू कर दिए गए हैं. परिवार और दोस्त 6 अप्रैल से मरने वालों को श्रद्धांजलि देने भी आ सकेंगे. पुलिस चीफ दिडियर ललमॉन्ट ने बताया कि फ्रांस में पेरिस में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर हुआ है. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले हफ्तों में हालात ज्यादा खराब होंगे.
न्यूयॉर्क में रेफ्रिजरेटेड ट.रकों को अस्थायची मुर्दाघरों में बदल दिया गया है.
फ्रांस में 15 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन
दिडियर ने बताया कि यह अस्थायी मुर्दाघर मेन मार्केट से अलग बनाया गया है. यहां लाए गए ताबूतों को मार्केट से होते हुए कब्रिस्तान या फ्रांस के बाहर ले जाया जाएगा. 575 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस बाजार में 15,000 लोग काम करते हैं. बता दें कि फ्रांस में अब तक 82,165 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 6,507 लोगों की मौत हो चुकी है. फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप कह चुके हैं कि लॉकडाउन 15 अप्रैल से आगे भी जारी रह सकता है. अब फ्रांस में स्मार्टफोन बारकोड लॉन्च किए जा रहे हैं ताकि लोगों को ट्रैक करना और जुर्माना लगाना आसान हो सके. वहीं, न्यूयॉर्क के कई हॉस्पिटलों में टेंट और रेफ्रिजरेटेड ट्रक पर मुर्दाघर बनाए गए हैं.
भारत में शव दफनाने को जारी किए हैं दिशानिर्देश
अमेरिका में इसी तरह अस्थायी मुर्दाघर 9/11 हमले के बाद भी तैयार किए गए थे. दरअसल, संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए शवों को अलग मुर्दाघरों में रखने की कोशिश की जाती है. इटली (Italy) और स्पेन (Spain) में भी हालात इतने खराब हो गए थे कि लोगों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड रहा था. यहां अंतिम संस्कार की वेटिंग लिस्ट बनानी पडी थीा. भारत (India) में भी ऐसी मौत के बाद पोस्टमॉर्टम नहीं किए जा रहे हैं. देश में शवों को दफनाने के लिए गाइडलाइनंस भी जारी किए गए हैं. बता दें कि अमेरिका में हालात हर दिन खराब होते जा रहे हैं. यहां अब तक 2,77,522 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 7,403 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अब तक 2,902 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इनमें गंभीर संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हो चुकी है.
ये भी देखें:
आज का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़कर जाना पड़ा था काल्पी से ग्वालियर
Coronavirus: आईआईटी रुड़की ने बनाया कम कीमत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर, जानें खासियत
क्या वाकई उत्तर कोरिया में नहीं फैला कोरोना वायरस, जानें क्या है सच्चाई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नॉलेज से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 3:06 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 2 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 4 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 4 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 9 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 10 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 11 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 12 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
