देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन
News 0 बार पढ़ी गई

इंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन

देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थाओं में स्थान रखने वाले कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ, श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित है।

Tinu6 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थाओं में स्थान रखने वाले कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ, श्री दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित है। कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर को प्रखर संत प्राकृताचार्य 108 श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन का विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयाम’ रखा गया है। सम्मेलन में वैदिक से लेकर श्रमण परंपरा तक भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पक्षों पर विचार-विमर्श होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में प्राच्य भाषाओं, दर्शन, गणित, खगोलशास्त्र, धातु विज्ञान, आयुर्वेद एवं स्थापत्य कला सहित भारतीय ज्ञान-विज्ञान की उन परंपराओं पर मंथन किया जाएगा, जिनकी आधुनिक शिक्षा एवं अनुसंधान में प्रासंगिकता है।

सम्मेलन का उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा के कर्णधारों को एक मंच पर लाकर प्राच्य विद्याओं, इतिहास, दर्शन और वैज्ञानिक दृष्टि के अंतर्संबंधों की समीक्षा करना तथा इन्हें विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान का हिस्सा बनाने की दिशा में व्यवहारिक मार्ग तैयार करना है। सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, कुलाधिपति, शिक्षाविद् एवं चिंतक शामिल होंगे।

इनमें प्रो. सिद्धार्थ सिंह, कुलगुरु नव नालंदा महाविहार, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, प्रो. राजेश जी वर्मा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, बी.ए. चोपड़े, सतना, डॉ. अरुण रमेश जोशी, खंडवा, प्रो. शिवशंकर मिश्र, उज्जैन, प्रो. आलोक चौबे, चित्रकूट, प्रो. एस.एस. भाकर, PIMR इंदौर, प्रो. मोहनलाल कोरी, खरगोन, प्रो. सचिन चतुर्वेदी, राजगीर, प्रो. डी.के. पटनायक, प्रो. पृथ्वी यादव, सेज यूनिवर्सिटी इंदौर, कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी, रेनेसा यूनिवर्सिटी इंदौर, डॉ. प्रमोद शर्मा, खरगोन, डॉ. राजेश दीक्षित, डॉ. विमल कुमार, प्रो. वी.के. जैन, TMU मुरादाबाद सहित अन्य शिक्षाविद् शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रो. नितेश पुरोहित, डॉ. निलाभ तिवारी, डॉ. गोविन्द गंधेय, प्रो. नलिन के. शास्त्री, डॉ. कविता कासलीवाल कोठारी, डॉ. यतीश जैन, डॉ. रमेश शास्त्री, डॉ. विक्रम परमार, डॉ. अमित हसीजा, प्रो. रजनीश जैन, प्रो. राहुल सिंघई एवं श्री प्रज्ज्वल खरे सहित अनेक विद्वान भी अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई करेंगे, जबकि कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ के अध्यक्ष श्री अमित कासलीवाल एवं रेनेसा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति स्वप्निल कोठारी की भी प्रमुख सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान से जोड़ने को लेकर विचार-मंथन किया जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
फोनिक्स टाउनसिटी में 18 लाख में खरीदा प्लॉट निर्माण शुरू करते ही रोकने का आरोप थाने पहुंचा मामलाNewsफोनिक्स टाउनसिटी में 18 लाख में खरीदा प्लॉट निर्माण शुरू करते ही रोकने का आरोप थाने पहुंचा मामला 7 घंटे पहलेइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार लहराना पड़ा भारी शानू लाला गिरफ्तारNewsइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार लहराना पड़ा भारी शानू लाला गिरफ्तार 13 घंटे पहलेचेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ाNewsचेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ा 19 घंटे पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 घंटे पहलेइंदौर में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजनNewsइंदौर में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिन पहलेनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देशNewsनिगम आयुक्त और पुलिस कमिश्नर का ज्वाइंट एक्शन: 4 चौराहों पर किया निरीक्षण ट्रैफिक सुधार के निर्देश 1 दिन पहलेअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तारNewsअरब सागर में फिल्मी स्टाइल में ऑपरेशन ₹3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार 1 दिन पहलेकार्यक्रम में नहीं बुलाने पर भड़कीं भाजपा पार्षद निगम अधिकारियों को दी चेतावनीNewsकार्यक्रम में नहीं बुलाने पर भड़कीं भाजपा पार्षद निगम अधिकारियों को दी चेतावनी 2 दिन पहले
चंदन लोहार हत्याकांड के आरोपी मानसिंह राजावत पर एक और केस दर्ज 7 लाख की धोखाधड़ी और धमकाने का आरोपNewsचंदन लोहार हत्याकांड के आरोपी मानसिंह राजावत पर एक और केस दर्ज 7 लाख की धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप 1 दिन पहलेऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तारNewsऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तार 2 दिन पहलेइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमतNewsइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत 3 दिन पहलेइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्सNewsइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्स 3 दिन पहलेइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तारNewsइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार 3 दिन पहलेढाबे पर रौब जमाना पड़ा भारी देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को किया राउंडअपNewsढाबे पर रौब जमाना पड़ा भारी देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को किया राउंडअप 4 दिन पहलेऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ाNewsऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टे का खेल क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को पकड़ा 4 दिन पहलेइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामदNewsइंदौर में साढ़े चार साल की बच्ची के अपहरण से हड़कंप छह घंटे में सकुशल बरामद 4 दिन पहले
↑