देश की बात, आपके शहर से
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

दो दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दो दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा लगातार दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त की गई हैं। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कंट्रोलर श्री कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं एडीईओ श्रीमती निधि शर्मा सहित आबकारी विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तस्वीरों में खबर3 फोटो


बायपास क्षेत्र में 55 लाख रुपये की मदिरा जब्त
आबकारी विभाग की टीम द्वारा गत दिवस गश्त के दौरान बायपास क्षेत्र में एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई। जांच के दौरान कंटेनर से हरियाणा/पंजाब निर्मित मदिरा की 500 से अधिक पेटियां बरामद हुईं। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। मदिरा को जब्त कर कंटेनर को अभिरक्षा में लिया गया तथा उक्त मामले में वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
देव नगर क्षेत्र में 500 पेटी मदिरा बरामद
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई। आबकारी दल द्वारा संदिग्ध वाहन एम बूस्टर प्लस आयशर क्रमांक MP 09 GH 2370 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY, 180 एमएल धारिता के पाव की करीब 500 पेटियां बरामद की गईं। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
दोनों कार्रवाई में अवैध मदिरा जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के स्रोत, गंतव्य तथा अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
बोएलो तूफान में आयरलैंड के हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्दScienceबोएलो तूफान में आयरलैंड के हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द 2 घंटे पहलेUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणाBusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहलेसुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर में 17वें वर्ष निकली विशाल चुनरी यात्राNewsसुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर में 17वें वर्ष निकली विशाल चुनरी यात्रा 5 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चाNews“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चा 7 दिन पहले
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 10 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहले
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 14 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 16 दिन पहले
↑