देश की बात, आपके शहर से
पीडीएस उपभोक्ता बच्चों का केवाईसी नहीं करना दुकानदार को पड़ा भारी
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

पीडीएस उपभोक्ता बच्चों का केवाईसी नहीं करना दुकानदार को पड़ा भारी

महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित पीडीएस हितग्राही के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं करने, राशन से वंचित रखने तथा उपभोक्ता से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

Abhishek Raghuvanshi25 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित

पीडीएस हितग्राही के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं करने, राशन से वंचित रखने तथा उपभोक्ता से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई जांच के बाद महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित, इंदौर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 0809302 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को तत्काल जांच दल भेजकर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला स्तर से गठित संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जांच दल के प्रतिवेदन में दुकान पर स्टॉक एवं भाव सूची बोर्ड संधारित नहीं करने, निगरानी समिति का बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने, अनधिकृत व्यक्ति द्वारा राशन सामग्री का वितरण करने, हितग्राहियों की ई-केवाईसी करने से लगातार मना करने तथा बच्चों की ई-केवाईसी नहीं कर उन्हें राशन से वंचित रखने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इसके साथ ही उपभोक्ता के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने तथा हितग्राही से राशन सामग्री के पैसे लिए जाने की गंभीर शिकायतें भी जांच में सामने आई हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

इन गंभीर अनियमितताओं के पाए जाने पर महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित, इंदौर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 0809302 के विक्रेता श्रीमती रजनी यादव तथा नामिनी-1 श्री आशुतोष एवं नामिनी-2 श्री पराग अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा हितग्राहियों के साथ दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
गरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरीNewsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 8 घंटे पहलेज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयानNewsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 20 घंटे पहलेगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकीNewsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 1 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 10 दिन पहले
इंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 19 दिन पहले
↑