आपदा के समय प्रशासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनेंगे 150 आपदा मित्र
सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का गरिमामय समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और इमरजेंसी रिस्पॉन्स किट वितरित राज्य शासन के निर्देशानुसार आपदा मित्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला का आज क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रालामंडल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
0 बार पढ़ी गई
सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का गरिमामय समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और इमरजेंसी रिस्पॉन्स किट वितरित
राज्य शासन के निर्देशानुसार आपदा मित्र योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला का आज क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रालामंडल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में 150 आपदा मित्रों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम श्री रोशन राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण प्रभारी एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड इंदौर डॉ. मधु राजेश तिवारी ने की। इस अवसर पर एसडीआरएफ डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट इंदौर श्री सुमत जैन सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
आपदा की स्थिति में बनेंगे प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवा स्वयंसेवकों को प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में तैयार करना था, ताकि आपदा की स्थिति में वे प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी के रूप में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूल अवधारणा एवं तैयारी, प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट, खोज एवं बचाव तकनीक, अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन विधियां सहित बाढ़, भूकंप, अग्निकांड एवं अन्य आपदाओं से निपटने की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही निकासी प्रक्रिया, सामुदायिक समन्वय, आपात स्थिति में संचार व्यवस्था बनाए रखने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
आपदा मित्र प्रशासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम श्री रोशन राय ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित आपदा मित्र प्रशासन और आमजन के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें और आपदा की घड़ी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करें।
समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं आपदा मित्र इमरजेंसी रिस्पॉन्स किट वितरित किए गए। किट में लाइफ जैकेट, सेफ्टी हेलमेट, फर्स्ट एड किट, टॉर्च, दस्ताने, रेनकोट आदि आवश्यक सामग्री शामिल है।
जिले में आपदा मित्र योजना को मिलेगी मजबूती
यह प्रशिक्षण कार्यशाला जिले में आपदा मित्र योजना को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक अब अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा तैयारियों, जन-जागरूकता अभियानों तथा आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। इससे स्थानीय स्तर पर आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और प्रशासन के साथ सामुदायिक समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षण में सहयोग करने वाले संबंधित विभागों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 3 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले

