इंदौर में गूंजे देश भक्ति के स्वर, निकली विशाल वाहन यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने यात्रा का किया शुभारंभ जिले में हर घर तिरंगा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
2 बार पढ़ी गई
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने यात्रा का किया शुभारंभ
जिले में हर घर तिरंगा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तिरंगा यात्राओं सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गौरव और गरिमा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर कार्यालय से विशाल तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति भी मौजूद रहे। विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के सयुंक्त मोर्चा द्वारा आयोजित इस यात्रा में श्री हरीश बोयत, श्री रमेश यादव, श्री संजय अटवाल, श्री प्रवीण यादव, श्री पवन शर्मा, श्रीमती जसवीर सलूजा तथा सुश्री सुषमा जैन सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और अन्य सदस्य यात्रा में शामिल हुए।
कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। यात्रा का समापन महू नाका पर हुआ। पूरे मार्ग में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकली तिरंगा यात्राएं
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकासखंड इंदौर के ग्राम काजी पलासिया, नावदा पंथ, सेमलियाचाऊ एवं असरावद खुर्द में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्राओं में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ के साथ हर दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 1 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 1 दिन पहले
Indoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 1 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 2 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 3 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 5 घंटे पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 13 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 4 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 5 दिन पहले
Indoreराहुल के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस में उबाल: 24 में से करीब 18 ब्लॉक अध्यक्ष जुटे, शहर कार्यकारिणी भी नाराज 5 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 8 दिन पहले
Indoreग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का किया शुभारंभ 9 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र 9 दिन पहले
Indore13 साल बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ का हुआ उद्धार 14 दिन पहले



