देश की बात, आपके शहर से
Indore24°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर जश्न के साथ सौग़ात

तीस साल पुरानी ड्रेनेज लाइन बदलने के लिए भूमिपूजन ढोल-तासे,गुलाब की मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं व रहवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया इन्दौर।

निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर जश्न के साथ सौग़ात

तीस साल पुरानी ड्रेनेज लाइन बदलने के लिए भूमिपूजन

ढोल-तासे,गुलाब की मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं व रहवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया

इन्दौर।नगर निगम परिषद के सफलतम बेमिसाल चार पूर्ण होने पर वार्ड 49 में महावीर नगर के रहवासियों ने क्षेत्रीय विधायक व महापौर परिषद सदस्य के साथ जश्न मनाया और विकास कार्य का भूमिपूजन किया ।

भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में भाजपा की निगम परिषद को सफलतम, बेमिसाल चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर महावीर नगर के रहवासियों को विकास कार्य की सौग़ात देते हुए तीस साल पुरानी बेक लाइन में डली ड्रेनेज लाइन की जगह नई आरसीसी पाइप लाइन डालने का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया व महापौर परिषद् सदस्य राजेश उदावत ने किया।

निगम परिषद् के चार पूर्ण होने पर नई ड्रेनेज लाइन की सौगात मिलने पर महावीर नगर के रहवासियों ने ढोल-तासे के साथ विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर परिषद् सदस्य राजेश उदावत का गुलाब की फूल मालाओं से स्वागत कर कार्यकर्ताओं और रहवासियों नें एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद परसराम वर्मा,श्री होलासराय सोनी, मंडल अध्यक्ष दीपेश पालविया,मधुसूदन शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, कैलाश पिपले,राजा कोठारी,अभिषेक सोनी,विकास यादव, विश्वजीत चौहान,लता कैथवास,विनय बौरासी, विजय वर्मा मनोज सिलावट,अशोक डांगी,के.के.गोयल,प्रमोद बिलाला,प्रवीण जैन,अरिहंत कंठालिया,कन्हैया जोशी,राकेश जैन पदम मित्तल, जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Abhishek Raghuvanshi