देश की बात, आपके शहर से
कर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल
देश 1 बार पढ़ी गई

कर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल

अभी जिन्दगी के इम्तिहान और भी हैं,अभी तो जिन्दगी की असली उड़ान बाकी है। अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन,अभी तो सारा आसमान बाकी है।

Abhishek Raghuvanshi31 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अभी जिन्दगी के इम्तिहान और भी हैं,
अभी तो जिन्दगी की असली उड़ान बाकी है।
अभी तो नापी है सिर्फ मुट्ठी भर जमीन,
अभी तो सारा आसमान बाकी है।
सितारों के आगे जहाँ और भी है…

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल पर यह पंक्तियाँ शब्दशः चरितार्थ होती हैं।भारतीय जनता पार्टी के संघनिष्ठ,संगठन निष्ठ,अखंड प्रचंड पुरुषार्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के ज्ञानवान,पराक्रमी युवा नेता आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठन में सर्वप्रथम 17 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के पद से पदोन्नत कर भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया था।इसके एक माह उपरांत ही 23 सितंबर 2026 को पुनः राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक के पद से पदोन्नत कर भाजपा राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हीरे की परख करने वाले जौहरी की भाँति आशीष ऊषा अग्रवाल के रूप में हीरक व्यक्तित्व एवं युवा नेतृत्व की पहचान की है।आशीष ऊषा अग्रवाल ने अपनी इस महती पदोन्नति को दो माह में ही कुशल मीडिया प्रबंधन द्वारा सफ़लतापूर्वक सार्थक कर दिया है।राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चंद दिनों में ही अखंड प्रचण्ड कर्मयोग कर सार्थक किया है।कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अनेकों प्रयासों को, केंद्रीय मंत्रियों एवं शीर्ष भाजपा नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ध्वस्त कर दिया है।उनके निर्देशन में संपूर्ण देश में भाजपा की सहस्रों प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गईं और विपक्षी दलों के झूठे माया जालों को ध्वस्त किया गया है।वह अपने नाम में अपनी पूज्य स्वर्गीय माँ ऊषा अग्रवाल का नाम जोड़ते हैं,यह प्रेरणादायक है।वह स्वयं को कार्यकर्ता मानकर,पार्टी को माँ के समान मानकर पूजते हैं।अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रयास करते हैं।
मध्य प्रदेश में भी भाजपा के कर्मयोगी, कुशल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की संगठन निष्ठा,ज्ञान शीलता,अखंड प्रचंड पुरुषार्थ,उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन,नवाचार,तकनीकी दक्षता,शालीनता, मिलनसारिता आदि अनेक गुणों को जौहरी की भांति हीरे की परख करते हुए पुनः प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके पूर्व आशीष ऊषा अग्रवाल को सर्वप्रथम 29 अप्रैल 2023 में मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया था।आशीष अग्रवाल भाजपा मप्र मीडिया विभाग में शुभंकर सिद्ध हुए हैं। विधानसभा 2023 के चुनाव में 163 सीट अर्जित होना, वोट शेयर भी लगभग 49 प्रतिशत अर्जित हुआ था।उपचुनाव में अमरवाड़ा और बुधनी में विजय श्री प्राप्त हुई ।
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 29 सीट पर महा विजय अर्जित हुई ।वोट शेयर भी लगभग 60 प्रतिशत प्राप्त हुआ।महती उपलब्धि रही। भाजपा की इस प्रचंड,अद्वितीय सफलता में मीडिया विभाग ने भी समिधा अर्पित की ।मीडिया विभाग के योगदान का श्रेय आशीष अग्रवाल को जाता है।मुझे भी उनका मार्गदर्शन मिला है जिसके परिणामस्वरूप प्रखरता से बात रखने में सफल रहा हूँ।राजनीतिक दल के लिए मीडिया विभाग माउथ पीस होता हैं। मुकुट होता है ।उनके प्रबंधन में प्रतिदिन अनेक प्रेस नोट,फोटो, वीडियो तैयार कर,समय पूर्व मीडिया संस्थानों को प्रकाशन हेतु कुशलता से भेजे गए।प्रदेश भर में सवा तीन वर्षों में लगभग ढाई हजार प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थीं।

मीडिया से पारिवारिक संबंध

आशीष अग्रवाल मीडिया संस्थानों से सतत सम्पर्क रखते हैं। पत्रकारिता जगत को परिवार मानते हुए वह मीडिया संस्थानों के स्वामियों,संपादकों,संवाददाताओं,कैमरामैन,युटयुबर्स के सुख-दुख में सदैव सम्मिलित होते हैं।यथोचित सहयोग करते हैं।वह दिल्ली में अनेक पत्रकार साथियों के घर जाकर उनके सुख, दुख में सहभागी बनते हैं। भोपाल में एक पत्रकार साथी पर विपदा आई तो वह उनके समर्थन में चट्टान की तरह अटल हो गए और सहयोग किया था। दिल्ली में भी जब इंडी गठबंधन कांग्रेस और राहुल गांधी के आंदोलन में गर्भवती महिला पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की हुई तो उन्होंने महिला पत्रकार की सहायता की, कुशल क्षेम जानी।वह बिना किसी भेद भाव के समस्त पत्रकारों, बड़े चैनल,छोटे चैनल,वेब पोर्टल, युटयुबर्स सबके लिए सहज उपलब्ध रहते हैं।

उनकी संगठन कुशलता को देखकर पूर्व में भी मध्यप्रदेश के नेतृत्व ने एक देश एक चुनाव की प्रदेश स्तरीय टोली में भी सम्मिलित किया था। उन्होंने संगठन पर्व, सदस्यता अभियान में देवास जिले के बूथ कमेटियों, मंडलों के अध्यक्ष का चुनाव, जिला अध्यक्ष पद के चुनाव का उत्तरदायित्व, कुशलतापूर्वक संपन्न किया।

भाजपा के दूरदर्शी,कुशल रणनीतिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मीडिया के सारथी आशीष अग्रवाल नवाचार करते रहते हैं।वह कर्मयोगी है।संगठन के युवारत्न हैं।महारत्न हैं।यही कामना है कि वह निकट भविष्य में कीर्तिमान रचते जाएँ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
MVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 27 मिनट पहलेदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभीIndia Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 58 मिनट पहलेपोप लियो XIV ने पहली बार अमेरिकी चुनाव में वोट दियाWorldपोप लियो XIV ने पहली बार अमेरिकी चुनाव में वोट दिया 5 घंटे पहलेअलास्का में दो डैन सुलिवन को मतपत्र पर लाने की योजना पर DOJWorldअलास्का में दो डैन सुलिवन को मतपत्र पर लाने की योजना पर DOJ 13 घंटे पहलेUnited States Department of Justice ने अलास्का चुनाव परिणाम पर मुकदमा दायर कियाWorldUnited States Department of Justice ने अलास्का चुनाव परिणाम पर मुकदमा दायर किया 1 दिन पहलेअलास्का गवर्नर ने समान नाम वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर जांच का आदेश दियाWorldअलास्का गवर्नर ने समान नाम वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पर जांच का आदेश दिया 1 दिन पहलेटेक्सास रिपब्लिकन समूह ने चुनाव प्रमाणन रोकने की याचिका दायर कीWorldटेक्सास रिपब्लिकन समूह ने चुनाव प्रमाणन रोकने की याचिका दायर की 1 दिन पहलेइज़राइल चुनाव में स्पष्ट विजेता नहीं, 90% वोट गिनेWorldइज़राइल चुनाव में स्पष्ट विजेता नहीं, 90% वोट गिने 2 दिन पहले
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 12 मिनट पहलेसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोपIndia Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 17 मिनट पहलेGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz”LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 20 मिनट पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 33 मिनट पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 38 मिनट पहलेगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणाMadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 40 मिनट पहलेभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 44 मिनट पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 45 मिनट पहले
↑