देश की बात, आपके शहर से
गोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा
मध्यप्रदेश 1 बार पढ़ी गई

गोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा

गोटेगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का संकल्प लिया।

Abhishek Raghuvanshi31 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।” — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

श्रीमद्भागवत पुराण चारों वेदों, अठारह पुराणों और उपनिषदों के सार को समाहित करने वाला पवित्र ग्रंथ है। भागवत कथा मनुष्य को जीवन, मृत्यु, कर्म और सदाचार का वास्तविक अर्थ समझाती है। धर्म और अध्यात्म की इस अविरल धारा से जुड़ना हम सभी का सौभाग्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोटेगांव में पूज्य गोपीठाधीश्वर महंत श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज की उपस्थिति में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मनुष्य को परमात्मा ने जो जीवन और सांसें प्रदान की हैं, उनका सदुपयोग अच्छे कर्मों और श्रेष्ठ संस्कारों के लिए करना चाहिए। जन्म और मृत्यु परमात्मा की व्यवस्था का हिस्सा हैं। हमारी संस्कृति में मानव जीवन के कर्तव्यों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं का गौरव विश्वभर में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमपूज्य महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने और धार्मिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश की 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय लिया है। सरकार का प्रयास है कि समाज को व्यसन और अन्य बुराइयों से मुक्त बनाने के लिए हरसंभव पहल की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध सफलता के बाद अब वर्ष 2029 तक ड्रग्स और नशे के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

गीता जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने की पहल की गई है। गांवों के साथ नगरीय निकायों में भी गीता भवनों के निर्माण का संकल्प लिया गया है, ताकि धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके।

नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल, घाट उन्नयन और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जल शुद्धीकरण की व्यवस्थाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

प्रत्येक जनपद में एक वृंदावन गांव विकसित करने की पहल की गई है। देसी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहित किया जाएगा। साहीवाल, गिर और स्थानीय नस्ल की गायों के पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत देसी गाय पालने वाले पशुपालकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता देने की पहल भी की जा रही है।

भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े प्रदेश के विभिन्न स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के साथ महाकाल महालोक, ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और अमरकंटक सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि जीवन में किसी भी बड़े दायित्व पर पहुंचने के बाद अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दोनों बच्चों का विवाह भी सामूहिक विवाह के माध्यम से किया है। विवाह में अनावश्यक दिखावे और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गोटेगांव आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जालम सिंह पटेल मुन्ना भैया, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन की पूरी टीम के प्रयासों से इस भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ है।

मंत्री श्री पटेल ने परमपूज्य कथाव्यास श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कथा केवल धार्मिक प्रवचन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और गौरवशाली परंपराओं की पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुलाम सिंह पटेल, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सदस्य श्री सरदार सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी सहित आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 13 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश शहरी किफायती आवास एवं पर्यावास नीति-2026: ड्रॉफ्ट जारी 1 दिन पहलेशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधनMadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्यMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने का लक्ष्य 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए नई योजनाएँ घोषित की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 2 दिन पहलेसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 3 दिन पहले
भोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोहMadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 5 मिनट पहलेमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाएMadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 6 मिनट पहलेई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोरMadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 6 मिनट पहलेपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किएMadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 7 मिनट पहलेमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन कियाMadhyaPradeshमोहम्मद आरिफ खत्री ने कोलंबो में बाग प्रिंट का प्रदर्शन किया 12 मिनट पहलेजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईMadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 12 मिनट पहलेभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगाMadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 18 घंटे पहलेएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्डMadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 18 घंटे पहले
बालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेजMadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 1 दिन पहलेश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजनBhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवादMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 1 दिन पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिएMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 1 दिन पहलेमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षाMadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 1 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहलेकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दियाMadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 2 दिन पहले
↑