देश की बात, आपके शहर से
विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनायें – मंत्री श्री परमार
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनायें – मंत्री श्री परमार

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है मंत्री श्री परमार ने एसजीएसआईटीएस परिसर इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण किया मंत्री श्री परमार एसजीएसआईटीएस संस्थान द्वारा आयोजित अद्भव-2026 (ज्ञान का संचार) कार्यक्रम में शामिल हुए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार गुणवत्ता, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi5 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है

मंत्री श्री परमार ने एसजीएसआईटीएस परिसर इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण किया

तस्वीरों में खबर7 फोटो

मंत्री श्री परमार एसजीएसआईटीएस संस्थान द्वारा आयोजित अद्भव-2026 (ज्ञान का संचार) कार्यक्रम में शामिल हुए

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार गुणवत्ता, नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति भारतीयता से ओत-प्रोत है, इसमें आध्यानत्म और विज्ञान का अद्भूत समन्वय है। यह हमें आत्मनिर्भर बना रही है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। इंदौर का एसजीएसआईटीएस कॉलेज एक ऐसा प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान है, जहाँ के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने देश और ‍विदेश में इंदौर का मान बढ़ाया है। इस संस्थान में अध्ययन करना स्वयं को गौरवान्वित करना है। आज यहाँ जो छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे है, वे सौभाग्यशाली है। मंत्री श्री परमार बुधवार को इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु उद्भव-2026 (ज्ञान का संचार) कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एसजीएसआईटीएस कॉलेज के पूर्व छात्र पद्मश्री प्रो. डी. बी. फाटक, खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री यशवंत राव होलकर तृतीय, सक्से्रिया महाराज के वंशज श्री नंदू सक्सेरिया, एसजीएसआईटीएस के निदेशक श्री नितेश पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित थे।


मंत्री श्री परमार ने कहा कि एसजीएसआईटीएस कॉलेज के ‍लिए यह गर्व की बात है ‍कि यह संस्थान अगले वर्ष अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। वर्ष-2047 में भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा। यह पीढ़ी वर्ष-2047 में भारत को विकसित भारत के रूप में देखेंगी। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और एक ऐसा गौरवशाली राष्ट्र बनायें, जिसमें समाज का अंतिम व्यक्ति भी स्वयं खुश समझें। एसजीएसआईटीएस कॉलेज एक ऐसा तकनीकी शिक्षा संस्थान है, जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, मर्यादा और जीवन मूल्य भी सिखाये जाते है। हमारे ‍विद्यार्थियों को राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भारत में 4 हजार साल पहले इंजीनियरिं ग की शिक्षा दी जाती थी, जिसके कई प्रमाण मौजूद है, इस पर हमें गर्व करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जो ज्ञान दिया है, उसको आज समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में केवल हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी आदि भारतीय भाषाओं में पढ़ाई करायी जाएगी। ताकि यदि कोई ‍विद्यार्थी दूसरे राज्यों में अध्ययन और रोजगार के लिए जाये तो उसे वहाँ असुविधा नहीं हो। भाषाएं राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करती है, तोड़ने का नहीं, इसलिए मध्यप्रदेश में सभी भारतीय भाषाओं का अध्ययन करने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में मंत्री श्री परमार एवं अतिथियों ने एसजीएसआईटीएस परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित खासगी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री यशवंत राव होलकर तृतीय ने कहा ‍कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर एक कुशल शासिका थी। उन्होंने अपने शासनकाल में मंदिर, मठ, धर्मशाला, कुएं, बावड़ी आदि कल्याणकारी विकास कार्य किए। आज का इंदौर देवी अहिल्याबाई के ही नाम से जाना जाता है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मन लगाकर अध्ययन करें और इस संस्थान का नाम पूरी दुनिया में फैलायें।

पद्मश्री प्रो. डी.बी. फाटक ने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजीएसआईटीएस संस्थान ने देश और दुनिया को ऐसे कई रत्न दिये है, जिस पर जितना गर्व करें, उतना कम है। आपको भी उसी श्रेणी में शामिल होना है। मंत्री श्री परमार ने झाबुआ पोलिटेक्निक कॉलेज के इंटर्नशिप विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें प्रमाणपत्र वितरित कर सामूहिक चित्र खिंचवायें। कार्यक्रम का संचालन प्रो. निधि ओसवाल ने किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि एसजीएसआईटीएस में गत वर्ष बी. टेक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए सामुदायिक पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 600 से अधिक विद्यार्थियों ने उन्नत भारत अभियान, शिव-गंगा झाबुआ, सेवा भारती, विज्ञान भारती सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर कार्य किया है। संस्थान के 250 विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश के 20 जिलों के 60 गाँवों में 4 दिन रहकर ग्रामीण भारत की जीवनशैली को समझा है।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 4 दिन पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 4 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले
↑