जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात
एडवांस एकेडमी से निपानिया-पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई 70 फीट किए जाने का किया आग्रह जनहित, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की मांग को देखते हुए रखा प्रस्ताव जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे से सौजन्य भेंट कर विधानसभा क्षेत्र सांवेर में निर्माणाधीन एडवांस एकेडमी से निपानिया होते हुए पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई कम किए जाने का आग्रह किया।
एडवांस एकेडमी से निपानिया-पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई 70 फीट किए जाने का किया आग्रह
जनहित, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की मांग को देखते हुए रखा प्रस्ताव
जल संसाधन मंत्री एवं सांवेर विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे से सौजन्य भेंट कर विधानसभा क्षेत्र सांवेर में निर्माणाधीन एडवांस एकेडमी से निपानिया होते हुए पिपलियाकुमार तक प्रस्तावित रिंग रोड की चौड़ाई कम किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने जनहित, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के रहवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान में प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी सड़क के स्थान पर 70 फीट चौड़ाई निर्धारित करने का अनुरोध किया। मंत्री श्री सिलावट ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि भारत सरकार की विशेष केंद्रीय सहायता से इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 23 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विधानसभा सांवेर के नगरीय सीमा क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक-36 में एडवांस एकेडमी से निपानिया होते हुए पिपलियाकुमार तक लगभग 3.65 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर (100 फीट) निर्धारित की गई है।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि प्रस्तावित सड़क मार्ग के आसपास दीप पैलेस, शिमला पार्क, समर पार्क, अमृत पैलेस, बीसीएम पार्क, श्रीनाथ पैलेस, आशीर्वाद विला, कृष्ण कुंज, राधा कुंज, हरि कृष्णा धाम, हरि कृष्णा विहार, डिवाइन ग्रीन, अंकुर आंगन, शालिनी बंगला, रॉयल बंगला, भवंस स्कूल, निपानिया गांव, पिपलियाकुमार गावं सहित अनेक विकसित आवासीय कॉलोनियां स्थित हैं। इसके अलावा निपानिया एवं पिपलियाकुमार गांव भी इसी मार्ग पर आते हैं। उन्होंने बताया कि यदि 100 फीट चौड़ाई के अनुसार सड़क का निर्माण किया जाता है तो लगभग 300 आवासीय मकान प्रभावित होंगे तथा हजारों नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इन मकानों के नक्शे एवं निर्माण की स्वीकृतियां पूर्व में नगर एवं ग्राम निवेश तथा नगर निगम से विधिवत प्राप्त की जा चुकी हैं।
जनहित, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों की मांग पर किया आग्रह
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क की प्रस्तावित 100 फीट चौड़ाई कम कर 70 फीट किए जाने की मांग की जा रही है। इसी जनभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे से मुलाकात कर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों और आम नागरिकों के हितों के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकेगा तथा बड़ी संख्या में परिवारों को अनावश्यक विस्थापन और आर्थिक क्षति से बचाया जा सकेगा।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर पूर्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था कि सड़क की चौड़ाई में व्यावहारिक संशोधन किए जाने से विकास कार्य प्रभावित हुए बिना स्थानीय नागरिकों के हित सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
अपर मुख्य सचिव ने दिया सकारात्मक आश्वासन
अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री संजय दुबे ने मंत्री श्री सिलावट द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित प्रस्ताव का नियमानुसार परीक्षण कर जनहित एवं तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विकास के साथ जनहित भी सर्वोपरि
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा, जिससे सड़क निर्माण का कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़े और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना भी न करना पड़े। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री पार्षद सुरेश कुलवाड़े, अजय पप्पू शर्मा, विक्रम सिंह, राजू सिंह चौहान, किशोर पटेल, यशवंत शर्मा, सुमित पटेल, अनिल नाना सहित अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 4 दिन पहले
Health & FitnessRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दी 4 दिन पहले
TechnologySpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाए 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 11 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 25 दिन पहले



