देश की बात, आपके शहर से
Indore24°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

जिस तरफ बैठा था अतीक अहमद का बेटा, उसी तरफ से चकनाचूर हुई कार…

झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज से झांसी जा रही कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई.

जिस तरफ बैठा था अतीक अहमद का बेटा, उसी तरफ से चकनाचूर हुई कार…

झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज से झांसी जा रही कार हाइवे पर डिवाइडर से टकरा गई. अबान जिस तरफ बैठा था, टक्कर के बाद कार का वही हिस्सा सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे ने माफिया अतीक अहमद के परिवार को एक और बड़ा झटका दे दिया. प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार जिस तरफ से डिवाइडर से टकराई, उसी तरफ का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. अबान उसी ओर बैठा था. हादसा कितना भयावह था, इसकी गवाही तस्वीरें दे रही हैं.

Abhishek Raghuvanshi