देश की बात, आपके शहर से
Indore24°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

शासकीय आवास खाली नहीं करने पर अपात्र अधिकारियों से वसूला जायेगा बाजार मूल्य का किराया

लंबे समय से शासकीय आवासों में अपात्र होने के बाद भी आवास रिक्त (खाली) नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से अब बाजार मूल्य के अनुरूप किराया वसूलने की तैयारी चल रही है।

शासकीय आवास खाली नहीं करने पर अपात्र अधिकारियों से वसूला जायेगा बाजार मूल्य का किराया

लंबे समय से शासकीय आवासों में अपात्र होने के बाद भी आवास रिक्त (खाली) नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से अब बाजार मूल्य के अनुरूप किराया वसूलने की तैयारी चल रही है। संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने इस संबंध में एसडीओ श्री रितेश सिसोदिया और श्री राम कुमार सविता को ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति के बाद भी लंबे समय से आवास रिक्त नहीं किया है। इसमें वे अधिकारी भी शामिल है, जिन्हें आवास आवंटित किया गया है परन्तु वे लॉक लगाकर अपने पजेशन में रखें हुए है। इसके लिए दोनों एसडीओ द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

Abhishek Raghuvanshi