मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कंपेल के 1100 विद्यार्थियों को वितरित कीं साइकिलें एवं कॉपिया
शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में आज शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में आज शिक्षा प्रोत्साहन से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री तुलसीराम सिलावट तथा विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माहेश्वरी स्कूल के लगभग 1100 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें एवं अध्ययन सामग्री के रूप में कॉपियां वितरित कीं।
इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है, ताकि विशेषकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए साइकिल न केवल आवागमन का साधन है, बल्कि यह उनके शैक्षणिक जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने का माध्यम भी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे अधिक उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कई बार आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी कॉपी, पुस्तकें अथवा साइकिल जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को विवश हो जाते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजमोहन राठी, श्री रामेश्वर चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया, सरपंच श्री ओमप्रकाश कंट्रोल वाले, श्री माखन गोखले, श्री श्याम निवाड़ी, श्री सुरेश टेलर, श्री प्रेम बोरवेल, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 14 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 10 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 6 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 6 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 7 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 19 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 19 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 19 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 19 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 19 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 20 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 20 दिन पहले



