इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात
पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर शनिवार रात पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंचल को बहाने से थाने बुलाया। इसके बाद वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर शनिवार रात पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंचल को बहाने से थाने बुलाया। इसके बाद वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला की शिकायत पर गया था सीएम हेल्पलाइन की जांच करने
25 दिसंबर 2024 को अंचल ने महिला को धमकाकर रेप किया
महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया औंर कई बार रेप किया
इंदौर। चंदननगर पुलिस ने चंदननगर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को मुस्लिम महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी और प्रधान आरक्षक उसकी जांच करने गया था। गिरफ्तारी के पूर्व जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपित प्रधान आरक्षक को लाइन भेजा और हाथोंहाथ गिरफ्तारी करवा दी।
सिरपुर क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिली थी। महिला ने एक अन्य मामले की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। अंचल तिवारी जांच के बहाने महिला के घर गया और मेलजोल बढ़ा लिया। उसने महिला से कहा कि वह उसकी बेटी जैसी है। 25 दिसंबर 2024 को अंचल पति की अनुपस्थिति में शराब पीकर महिला के घर पहुंच गया। उसने चाय पी और महिला को अकेला देखकर धमकाया।
गोपनीय ढंग से कोर्ट में पेश किया
आरोप है कि अंचल ने जबरदस्ती की और महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया। इसके बाद अंचल का आना-जाना लगा रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिनों पूर्व महिला ने पति को घटना बताई और सीधे आयुक्त को शिकायत कर दी।
शनिवार रात पुलिस ने अंचल के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कायमी कर ली। रात में ही बहाने से बुलाया और वर्दी उतरवाकर गिरफ्तारी ले ली। रविवार को गोपनीय ढंग से अंचल को कोर्ट पेश किया और बगैर रिमांड मांगे जेल पहुंचा दिया। बदनामी के डर से कार्रवाई गुप्त रखी और अंचल को कोर्ट बंद होने के ठीक पहले पेश किया गया।
बच्ची और पति की हत्या की धमकी देता था पुलिसकर्मीमहिला ने बताया कि अंचल पहले उसे बेटी मानता था, लेकिन शराब पीकर आने लगा और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन उसने महिला की बच्ची की हत्या की धमकी दी। महिला अंचल की पत्नी से मिली तो उसने भी सहयोग नहीं किया। बल्कि शिकायत करने की सलाह दी।
शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया। एसआई संध्या निगम ने दोनों को समझाने की कोशिश की। महिला इस बार कार्रवाई पर अड़ी रही। अफसरों को रिपोर्ट मिली तो पहले अंचल को थाने से हटाया और बाद में गिरफ्तारी दर्शाई।
शिकायत पर भंवरकुआं-विजयनगर से हटाया
अंचल तिवारी का रिकार्ड विवादित रहा है। विजय नगर पदस्थापना के दौरान भी उस पर आरोप लगे हैं। इसके बाद भंवरकुआं थाना में पोस्टिंग हुई तो शिकायतें पहुंचने लगीं। करीब तीन साल से चंदननगर थाना में ही पदस्थ था। वह सीएम हेल्पलाइन और सत्यापन का काम संभाल रहा था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 12 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले