महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में एक सप्ताह के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन
नव प्रवेशित छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं कालेज संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्देश पर जिले के एकमात्र शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज में एक सप्ताह के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
नव प्रवेशित छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं कालेज संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के निर्देश पर जिले के एकमात्र शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कालेज में एक सप्ताह के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्था प्राचार्य श्रीमती विजया शिन्दे ने बताया कि विगत 20 से 24 जुलाई तक आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता लाना तथा नव प्रवेशित छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं कालेज संबंधी संपूर्ण जानकारी से अवगत कराना है। साथ ही विषय विशेषज्ञ द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया गया।
डॉ. सविता सिसोदिया द्वारा टीम वर्क का महत्व बताते हुए कहा कि टीम वर्क व्यक्तिगत और संगठनात्मक लक्ष्यों को पाने में मदद करता है। श्री अनस अंसारी द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण के विभिन्न पहलुओं, महत्व और इसे बनाए रखने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस विभाग से पधारे श्री शिवम ठक्कर द्वारा छात्राओें की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर प्रारंभ की गई योजनाएं और पहल की जानकारी दी गई। पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर (सेल्स टैक्स) श्री विजय सोहनी द्वारा बताया गया कि नैतिकता किसी भी पेशे, व्यवसाय, नौकरशाही, इंजीनियरिंग आदि में किस तरह महत्वपूर्ण है। श्रीमती जूही गुप्ता द्वारा भारतीय उपनिषदों को वर्णित करते हुए समझाया गया कि कैसे मनुष्य की आत्मिक, मानसिक और सामाजिक गुत्थियां उपनिषदों के माध्यम से सुलझ सकती है। श्रीमती मृणाल शिंदे द्वारा व्यक्तित्व विकास की भूमिका बताते हुए समझाया गया की मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यक्तित्व व्यक्ति के व्यवहार का आइना है, जिसकी अभिव्यक्ति व्यक्ति के आचार-विचार, व्यवहार, क्रियाओं एवं उसकी गतिविधियों द्वारा होती है।
साथ ही डॉ. विजया सकपाल, श्रीमती दीपल एवं श्रीमती अर्शिया क़ुरैशी द्वारा भी भिन्न-भिन्न विषयों व्याख्यान दिए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न सत्रों में छात्राओं को विश्वविद्यालय और कालेज में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं, भिन्न-भिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, पाठ्यक्रम और परीक्षा संचालन की जानकारी दी गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 13 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले