अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर में हुआ भव्य सामूहिक योग
योग हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है - केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके केंद्रीय राज्यमंत्री उईके, मंत्री विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, संभागायुक्त डॉ खाड़े, कलेक्टर श्री वर्मा ने किया सामूहिक योग जिला प्रशासन, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर निगम का संयुक्त आयोजन बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में संपन्न केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्यविभाग श्री दुर्गा दास उईके ने कहा कि योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं होकर हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है।
योग हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है – केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके
केंद्रीय राज्यमंत्री उईके, मंत्री विजयवर्गीय, सांसद लालवानी, संभागायुक्त डॉ खाड़े, कलेक्टर श्री वर्मा ने किया सामूहिक योग
जिला प्रशासन, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर निगम का संयुक्त आयोजन बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में संपन्न
केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्यविभाग श्री दुर्गा दास उईके ने कहा कि योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं होकर हमें आध्यात्मिक और अनुशासित रूप से समृद्ध बनाता है। योग का उल्लेख वेदों और उपनिषदों में भी है। आत्मा से परमात्मा को जोड़ने का माध्यम योग है। महर्षि पतंजलि ने योग को वैश्विक रूप प्रदान किया है। योग मन को नियंत्रण करने का माध्यम है। योग जीवन जीने की सरल पद्धति है और यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रूप प्रदान करता है। श्री उईके आज 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर के बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम “स्वस्थ्य आयु के लिए योग” में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे। इस मौके पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉं सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, निगमायुक्तॉ श्री क्षितिज सिंघल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शांता स्वामी, योगाचार्य सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकत्ता में आयोजित योग कार्यक्रम में संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता दी है। यह प्रस्ताव मात्र 75 दिनों में पारित हो गया। जो भारत की एक बड़ी उपलब्धि है। आज संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। योग हमें अधिक सक्षम और खुशहाल बनाता है। श्री उईके ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म देवभूमि भारत और सनातन धर्म में हुआ है। हमें वरदान के रूप में 16 संस्कार प्राप्त हुए है। भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न प्रकार की पूजा पद्धतियां है। यहां श्रेष्ठ मनुष्य को भी पुरूषोत्तम कहा जाता है। श्री उईके ने कहा कि भारत पर करीब 1 हजार वर्षो तक मुगलों, अंग्रेजों सहित अनेक आक्रांताओं ने हमले कर राज किया है। इसके बावजूद भारत आज अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़ा हुआ है और लगातार प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। श्री उईके ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जैसी शारीरिक और मानसिक बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे गंभीरता से लिया है और इसे एक वैश्विक चिंता माना है। ऐसे कठिन दौर में योग करना अधिक आवश्यक बन जाता है। स्वस्थ्य जीवन के लिए योग जरूरी है। उन्होने योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके, मंत्री श्री विजयवर्गीय, सांसद श्री लालवानी, संभागायुक्त डॉ खाड़े, कलेक्टर श्री वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री अर्थ जैन ने विद्यार्थियों के साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 5 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 7 घंटे पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 3 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 3 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 3 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 4 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 8 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 10 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 10 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 12 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 12 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 20 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 20 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 20 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 21 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 21 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 21 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 21 दिन पहले




