देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
Indore

साइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के प्रति सामाज में जागरूकता लाने की दृष्टि से आज अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह प्रारंभ हुआ।

साइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली

दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के प्रति सामाज में जागरूकता लाने की दृष्टि से आज अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह प्रारंभ हुआ। सप्ताह के दौरान “बधिर लोगों के मानवाधिकारों की घोषणा थीम पर विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।
इसी सिलसिले में आज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर कार्यालय से लालबाग तक निकाली गई रैली में अशासकीय संस्था आनंद सर्विस सोसायटी इन्दौर, मूक बधिर संगठन इन्दौर, मूक बधिर एवं अंधशाला एवं संजीवनी सेवा संगम इन्दौर के छात्र/छात्राएँ एवं स्टॉफ उपस्थित हुयें। जागरूकता रैली का शुभारंभ एसडीएम श्री घनश्याम धनगरने किया। रैली संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री पवन चौहान के मार्गदर्शन में निकाली गई।
अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह श्रवणबाधित दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर मनाया जाकर जागरूकता फैलाई जायेगी।

Abhishek Raghuvanshi