New DelhiहिंदीEnglish
Indore

इकोक्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में इकोक्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र मिश्रा, सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज इंदौर रहे।डॉ. मिश्रा ने […]

इकोक्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर में प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव के संरक्षण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में इकोक्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र मिश्रा, सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र, शासकीय होलकर साइंस कॉलेज इंदौर रहे।
डॉ. मिश्रा ने छात्राओं को पर्यावरण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने व्याख्यान में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों (जैसे वायु, जल, मिट्टी, वन और जीव-जंतुओं) को प्रदूषण से बचाना और उनका संतुलित उपयोग करना ताकि पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) सुरक्षित रहे । यह मानव अस्तित्व और भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहद आवश्यक है । हम अपने दैनिक जीवन में कुछ छोटे–छोटे बदलाव करके पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे सकते हैं । उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने, ऊर्जा संरक्षण, वर्षा जल का संचयन करना, बिजली, पेट्रोलियम का सीमित उपयोग करना, प्लास्टिक का बहिष्कार और कपड़े के थैलों का उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना एवं निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करके प्रदूषण स्तर को कम करना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में डॉ. रितु माथुरिया, डॉ. अमरीश निगम ,डॉ.आशीष कपूर उपस्थित थे।

Abhishek Raghuvanshi