सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर 15 मिनट में कार्रवाई
गर्ल्स हॉस्टल की मेस को किया बंद कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
गर्ल्स हॉस्टल की मेस को किया बंद
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के आधार पर सिल्वर मॉल के पास स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत प्राप्त होते ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की आपूर्ति तनुश्री थाली द्वारा की जा रही थी। मौके पर प्रभारी श्री प्रवीण जोशी उपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान किचन एवं भोजन निर्माण क्षेत्र में अपेक्षित स्तर की साफ-सफाई नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था नहीं होने के कारण तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके से गेहूं का आटा एवं घी के कुल 02 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं।
स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां पाए जाने पर साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण होने तक संबंधित परिसर का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया है।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन विशेषकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य गुणवत्ता एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले

