गंभीर नदी पुनर्जीवन हेतु भमती एवं रिछा पहाड़ियों का सीमांकन कार्य प्रारंभ
जलागम क्षेत्र में 10 हजार कंटूर ट्रेंच एवं व्यापक वृक्षारोपण की बनेगी योजना गंभीर नदी के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए भमती एवं रिछा पहाड़ियों के सीमांकन कार्य की शुरुआत कर दी है।
जलागम क्षेत्र में 10 हजार कंटूर ट्रेंच एवं व्यापक वृक्षारोपण की बनेगी योजना
गंभीर नदी के पुनर्जीवन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए भमती एवं रिछा पहाड़ियों के सीमांकन कार्य की शुरुआत कर दी है। गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत नदी के जलागम क्षेत्र के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू श्री राकेश परमार ने जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गिरीराज दुबे तथा तहसीलदार महू श्री विवेक सोनी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भमती पहाड़ी एवं रिछा पहाड़ी क्षेत्र का सीमांकन कर गंभीर नदी के जलागम क्षेत्र में प्रस्तावित मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। योजना के अनुसार इस क्षेत्र में लगभग 10 हजार सतत कंटूर ट्रेंच (सीसीटी) का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान भी संचालित किया जाएगा, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि सतत कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं वृक्षारोपण से वर्षा जल भूमि के भीतर अधिक मात्रा में समाहित होगा, जिससे भू-जल स्तर में वृद्धि होगी। साथ ही मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद मिलेगी और गंभीर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को मजबूत आधार प्राप्त होगा। यह प्रयास नदी के दीर्घकालीन संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जल संरक्षण संबंधी संकल्प के अनुरूप गंभीर नदी पुनर्जीवन अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। भमती एवं रिछा पहाड़ियों का क्षेत्र गंभीर नदी का महत्वपूर्ण जलागम क्षेत्र है, इसलिए यहां किए जाने वाले संरक्षण कार्य नदी के पुनर्जीवन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर महू द्वारा इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई है। प्रशासन का लक्ष्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से गंभीर नदी को पुनः अविरल, निर्मल और जीवनदायिनी स्वरूप प्रदान करना है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले

