सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करती है कांग्रेस सुनियोजित तरीके से विपक्ष ने छुपाए तथ्य कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी राज्यसभा सीट पर भोपाल।
- राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द
- सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करती है कांग्रेस
- सुनियोजित तरीके से विपक्ष ने छुपाए तथ्य
- कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी राज्यसभा सीट पर
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जून को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हार के भय से अपने प्रत्याशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से छिपाने का प्रयास किया, लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी और वे दावेदारी कर रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला, तो पार्टी के भीतर की नाराजगी सामने आई और उन्हीं लोगों ने संबंधित तथ्यों एवं कारनामों को सार्वजनिक कर दिया। इससे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और उसकी कार्यप्रणाली भी उजागर हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। उन्होंने सालों तक समाज को एक बांटने और एक दूसरे से लड़ाने का काम किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन कांग्रेस जरूर हट गई।
कांग्रेस की नजर केवल सत्ता पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के बाद सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम किया। आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। देश-दुनिया से श्रद्धालु मंदिर में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा मध्यप्रदेश पर भी है। इसीलिए हम जो कहते हैं वो करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियों की रक्षा होती थी। गौमाता के पूजन के साथ-साथ सनातन संस्कृति के मंदिरों का वैभव अलग ही नजर आता था।
देश सेवा को समर्पित पीएम मोदी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके लिए नरम और अपने लिए कठोर रहते हैं। बेहद सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए और आज देश में 80 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त हुई है।
उच्च सदन में बढ़ रही एनडीए सदस्यों की संख्या
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यसभा के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से एनडीए के सदस्यों की संख्या उच्च सदन में बढ़ रही है। हमारी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम करते हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले