New DelhiहिंदीEnglish
Indore

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर इंदौर में 11 जून को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्था की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी ने बताया कि रोजगार मेले में Techno Electric & Engineering Company Ltd द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में […]

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

शासकीय संभागीय आईटीआई नंदानगर इंदौर में 11 जून को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्था की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी ने बताया कि रोजगार मेले में Techno Electric & Engineering Company Ltd द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में इंदौर सहित खंड़वा, खरगोन, धार, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर और आगरमालवा जिले के अभ्यर्थी शामिल हो सकते है। प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
कंपनी द्वारा 50 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहें।

Abhishek Raghuvanshi