जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता
सुरक्षित आश्रय मिलने से निराश्रित वृद्ध के चेहरे पर लौटी मुस्कान अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से किया समस्याओं का निराकरण हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखीं।
सुरक्षित आश्रय मिलने से निराश्रित वृद्ध के चेहरे पर लौटी मुस्कान
अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से किया समस्याओं का निराकरण
हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखीं। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आए एक प्रकरण में श्री सुखदेव बलिराम सपकाड़े ने बताया कि उनके पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है तथा पारिवारिक कारणों से वे स्वयं के लिए आश्रय की तलाश में हैं। प्रकरण प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर श्री सुखदेव सपकाड़े की आवासीय व्यवस्था एक आश्रम में सुनिश्चित कराई गई। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित आश्रय उपलब्ध हो सका। उनके चेहरे पर एक राहत भरी मुस्कान दिखाई दी।
इसकी प्रकार एक ओर प्रकरण में श्रीमती गायत्री साहू अपनी प्री-टर्म (समय से पूर्व जन्मी) शिशु के साथ पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जन्म से ही बच्ची का स्वास्थ्य कमजोर है। उपचार कराने में कठिनाई आ रही है। प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री रोशन राय ने संबंधित अधिकारियों को बच्ची के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तहत शिशु का उपचार एम.टी.एच. अस्पताल में कराया जाएगा, जिससे उसे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में अधिकारियों ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और अपर कलेक्टर श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले

