गरबा पंडालों में भक्ति गीतों को प्राथमिकता देने की आकाश विजयवर्गीय की आयोजकों से अपील
नवरात्रि से पहले गरबा आयोजकों को लेकर पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का वीडियो संदेश सामने आया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आकाश विजयवर्गीय ने गरबा आयोजकों से खास तौर पर अपील की है कि गरबा पंडालों में…
नवरात्रि से पहले गरबा आयोजकों को लेकर पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का वीडियो संदेश सामने आया है।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आकाश विजयवर्गीय ने गरबा आयोजकों से खास तौर पर अपील की है कि गरबा पंडालों में फिल्मी गानों के बजाय माता रानी के भक्ति गीत बजाए जाएं।
उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों में बेटियां मां की आराधना के लिए आती हैं और अभिभावक भी इसी भरोसे के साथ उन्हें आयोजन में भेजते हैं।
आकाश विजयवर्गीय के मुताबिक, कई जगह गरबा आयोजनों के दौरान लगातार फिल्मी गाने बजाए जाते हैं। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में भक्ति गीतों को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति नौ दिनों तक रोज दो-तीन घंटे भजन सुनता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जबकि उनके मुताबिक फिल्मी गानों का अलग प्रभाव हो सकता है।
आकाश विजयवर्गीय ने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को गरबा आयोजन में भेजने से पहले यह जरूर देखें कि वहां किस तरह के गीत बजाए जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी गरबा आयोजनों पर नजर रखने की अपील की है। उनका कहना है कि आयोजकों को अनुमति मिलने के बाद भी आयोजन में क्या गतिविधियां हो रही हैं, इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय का यह वीडियो संदेश अब चर्चा में है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsराजनगर में कारों के कांच फोड़ने वाला नाबालिग पकड़ा गया सीसीटीवी से खुलासा 8 घंटे पहले
News20 वर्षीय पोती पर 75 साल के दादा की हत्या का आरोप एरोड्रम पुलिस ने किया गिरफ्तार 14 घंटे पहले
Newsसेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम निखिल सोनी की पहल पर वृद्धाश्रम में सजी संगीत की महफिल 20 घंटे पहले
Newsराजा रघुवंशी के दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध मौत, साले के घर लगाई फांसी 1 दिन पहले
Newsइंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन 1 दिन पहले
Newsफोनिक्स टाउनसिटी में 18 लाख में खरीदा प्लॉट निर्माण शुरू करते ही रोकने का आरोप थाने पहुंचा मामला 1 दिन पहले
Newsइंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तलवार लहराना पड़ा भारी शानू लाला गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsचेकिंग पॉइंट पर रोकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मी को मारी टक्कर स्कॉर्पियो का पहिया पैर पर चढ़ा 2 दिन पहले
Newsचंदन लोहार हत्याकांड के आरोपी मानसिंह राजावत पर एक और केस दर्ज 7 लाख की धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप 3 दिन पहले
Newsऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी अभिषेक अग्रवाल गिरफ्तार 3 दिन पहले
Newsइंदौर में स्कूल के नाम पर फर्जीवाड़ा मृत महिला के नाम से बना एग्रीमेंट! पुलिस ने दर्ज किया केस 3 दिन पहले
Newsइंदौर में खाद्य विभाग की दो जगह कार्रवाई रेस्टोरेंट और मोमोज सेंटर की जांच में सामने आईं कई कमियां 4 दिन पहले
Newsइंदौर की फल मंडी में ऑफ सीजन में तरबूज महंगा 15 से 25 रुपये किलो तक पहुंची कीमत 4 दिन पहले
Newsइंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की हत्या स्ट्रीट डॉग के भौंकने से नाराज था शख्स 4 दिन पहले
Newsइंदौर में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई 12 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार 5 दिन पहले
Newsढाबे पर रौब जमाना पड़ा भारी देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवकों को किया राउंडअप 5 दिन पहले
