27 अक्टूबर को इंदौर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली
भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, यातायात अव्यवस्था और नशे के कारोबार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र…
भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, यातायात अव्यवस्था और नशे के कारोबार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा 27 अक्टूबर को ‘कांग्रेस लाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनसंघर्ष महारैली निकाली जाएगी।
महारैली में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड डाक के माध्यम से भेजे गए हैं।
इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश प्रवक्ता सादिक खान ने बताया कि जनसंघर्ष महारैली प्रातः 10:30 बजे गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
साथ ही, वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली बिलों, पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के साथ जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
देवेन्द्र सिंह यादव एवं सादिक खान ने बताया कि महारैली के लिए कांग्रेस के प्रदेश, शहर एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेसजनों को आमंत्रित करने हेतु घर-घर 15 हजार हस्ताक्षरित पोस्टकार्ड डाक से भेजे गए हैं। सादिक खान, महेन्द्र सिंह यादव केलास दीपाले लवेश यादव सहित लगभग 100 सदस्यों की टीम ने इन पोस्टकार्डों को हाथों से लिखकर तैयार किया, ताकि डिजिटल दौर में भी पत्र लिखकर आमंत्रित करने की पुरानी परंपरा जीवित रहे और प्रत्येक कार्यकर्ता तक व्यक्तिगत संदेश पहुंचे।
उक्त महारैली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के मार्गदर्शन में निकाली जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsकैलाश विजयवर्गीय की बैठक में नहीं पहुंचीं मालिनी गौड़ दिया बयान 7 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 10 घंटे पहले
Newsफर्जी खबरों से दबाव बनाने का आरोप राजविंदर ने ठोका मानहानि का दावा 13 घंटे पहले
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ पंचम दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 1 दिन पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 1 दिन पहले
Newsओबीसी आरक्षण पर बड़ा अपडेट! सरकार नहीं, भाजपा संगठन सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 1 दिन पहले
Newsगांधी भवन में चिंटू चौकसे की पत्रकार वार्ता भागीरथपुरा जलकांड पर चिंटू चौकसे ने उठाए सवाल 2 दिन पहले
Newsइंदौर के बापू गांधी नगर में मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच 2 दिन पहले
Newsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 2 दिन पहले
Newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 3 दिन पहले
Newsइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट 3 दिन पहले
Newsजुपिटर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप 3 दिन पहले
Newsइंदौर में दोस्ती तोड़ने पर खूनी वारदात युवती की हत्या दो आरोपी अभिषेक और निखिल गिरफ्तार 4 दिन पहले
Newsहोलकर स्टेडियम में मैच के दौरान बवाल दर्शकों के बीच जमकर मारपीट 4 दिन पहले
Newsइंदौर में तीन साल से अधूरी आरई-2 पर बड़ा एक्शन 80 से ज्यादा निर्माण हटाए 8 दिन पहले
Newsकचरागाड़ी की चपेट में आई मासूम बालिका पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया 8 दिन पहले
Newsसरकारी योजना के नाम पर 40 लाख की ठगी! आरोपी सरताज खान गिरफ्तार 9 दिन पहले
Newsइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेज 9 दिन पहले
Newsइंदौर में 29 इलाके साइलेंट जोन घोषित प्रशासन का बड़ा फैसला पुलिस-निगम संभालेंगे मोर्चा 9 दिन पहले
Newsनगर निगम की रिमूवल कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के गंभीर सवाल रिमूवलअमले की जांच की मांग 10 दिन पहले
Newsजीतू पटवारी के सोशल मीडिया वीडियो पर यादव समाज का विरोध यादव समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन 10 दिन पहले
Newsगरबा पंडालों में भक्ति गीतों को प्राथमिकता देने की आकाश विजयवर्गीय की आयोजकों से अपील 10 दिन पहले