देश की बात, आपके शहर से
वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार, संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार, संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi13 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इंफोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से छावनी स्थित वन स्टॉप सेंटर के अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं इंफोसिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस केंद्र का अतिरिक्त भवन मदर ऑर्गेनाइजेशन इंदौर द्वारा तैयार कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंफोसिस फाउंडेशन ने सहयोग दिया था। जिससे नए भवन में भू-तल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य किया गया है।

इन सुविधाओं का हुआ विस्तार
नए भवन में रसोईघर, परामर्श कक्ष, दो शौचालय, प्रकरण कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग कक्ष और प्रतीक्षालय बनाया गया है। इससे केंद्र में आने वाली महिलाओं और उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया है। वन स्टॉप सेंटर भारत सरकार की मिशन शक्ति की संबल उप योजना का हिस्सा है। हिंसा, घरेलू विवाद, उत्पीड़न अथवा अन्य संकटपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रही महिलाओं को यहां एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, कानूनी मार्गदर्शन, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस सहायता, संरक्षण और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। इंदौर में वर्ष 2016 से संचालित वन स्टॉप सेंटर में बड़ी संख्या में महिलाएं सहायता के लिए पहुंचती हैं। अधिक संख्या में हितग्राहियों के आने के कारण अतिरिक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा ने कहा कि इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से तैयार हुए इस भवन से वन स्टॉप सेंटर की कार्यक्षमता बढ़ेगी। महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत मालवा के बाघ प्रिंट के दुपट्टे से किया गया। कार्यक्रम में इंफोसिस की सामाजिक उत्तरदायित्व टीम इंदौर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री जय श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक डॉ. वंचना सिंह परिहार, सेंटर प्रशासक श्रीमती मधुबाला हल्दी, परामर्शदात्री श्रीमती सुष्मिता सिंह उपस्थित रहे। साथ ही मदर आर्गेनाइजेशन इंदौर की कार्यकारी निदेशक डॉ. गायत्री परिहार, सचिव श्रीमती सविता तंवर, बोर्ड मेंबर सुश्री संतोषी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

ePaper
आज का अंकTIME NEWS 21SEP26 Epaper

21 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाकNewsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 1 घंटा पहलेइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरलNewsइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरल 7 घंटे पहलेइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागतVideoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 12 घंटे पहलेइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफVideoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 12 घंटे पहलेइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाईVideoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 12 घंटे पहलेइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागतVideoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 12 घंटे पहलेइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तारVideoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 घंटे पहलेशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजनIndoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 2 दिन पहले
Religious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 1 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 1 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटIndoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 2 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 4 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 4 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 4 दिन पहले
‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्तिIndore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 6 दिन पहलेसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावासIndoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 6 दिन पहलेइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौतIndoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 6 दिन पहले400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्वIndore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 6 दिन पहलेइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपIndoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 6 दिन पहलेइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोलIndoreइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोल 6 दिन पहलेइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा थाIndoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 6 दिन पहलेसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करेंIndoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 6 दिन पहले
↑