स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में – पूर्वाभ्यास सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण उत्साह एवं गरिमा के साथ मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर होगा, समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा और परेड की सलामी ली जायेगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया जायेगा।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा आज समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह तथा श्री मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें विभिन्न दायित्व भी सौंपे।
इस अवसर पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की। बताया गया कि इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 20 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी, 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल(पुरूष), जिला पुलिस बल (महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, एनसीसी एयर विंग, स्काउट, गाईड, रेडक्रॉस, आरआई ग्रुप, एसपीसी गर्ल्स, सृजन दल, शौर्या दल प्रमुख रूप से रहेंगे। समारोह में बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त श्री यश बिजोरिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार श्री चन्द्रेश मरावी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर इंदौर, शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल इंदौर के विद्यार्थी देश भक्ति तथा लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देंगे। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

21 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर के सांवेर में आइसक्रीम डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में भीषण आग माल जलकर खाक 1 घंटा पहले
Newsइंदौर में नाबालिगों के बीच मारपीट जिम और 50-100 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद वीडियो वायरल 7 घंटे पहले
Videoइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 12 घंटे पहले
Videoइंदौर के झांकी चल समारोह में दिखा अनुशासन कलेक्टर ने की युवाओं की जमकर तारीफ जमकर तारीफ 12 घंटे पहले
Videoइंदौर में झांकी चल समारोह की सुरक्षा में दिखी हाईटेक पुलिसिंग 55 संदिग्धों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले
Videoइंदौर नंदलालपुरा में किन्नर समाज का भव्य स्वागत मंच झांकियों और अखाड़ों का किया भव्य स्वागत 12 घंटे पहले
Videoइंदौर की हीरानगर पुलिस ने चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 12 घंटे पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 2 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 1 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 1 दिन पहले
Indoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 4 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 4 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 4 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 4 दिन पहले
Indore‘छात्रों की गूंज’ में PM मोदी की मिमिक्री पर सीएम मोहन यादव ने जताई आपत्ति 6 दिन पहले
Indoreसात वर्षीय बच्ची को बैड टच करने वाले शतरंज शिक्षक को पांच साल कारावास 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में दोस्तों के साथ खेलने निकला आठ वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत 6 दिन पहले
Indore400 बेड का एमटीएच अस्पताल, लेकिन मेडिसिन-सर्जरी ओपीडी नहीं; बाउंड्रीवाल नहीं होने से घुसते हैं असामाजिक तत्व 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंसुलिन का ओवरडोज लेकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, सीनियरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म : चार्जर मांगने के बहाने कमरे में ले जाकर की घिनौनी हरकत, तबीयत खराब होने पर खुली पोल 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में बायपास के ढाबों के किचन में मिली गंदगी, वेज और नॉनवेज साथ रखा था 6 दिन पहले
Indoreसभी बैंक समय-सीमा में अपने लक्ष्य की पूर्ति करें 6 दिन पहले





