‘भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ प्रोड्यूसर’, PM मोदी का वीडियो शेयर कर किया जा रहा दावा; अब सामने आई सच्चाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि उन्होंने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ उत्पादक बताया। अब फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी निकला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि उन्होंने ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ उत्पादक बताया। अब फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी निकला है। असल मेंपीएम मोदी ने अपने भाषण में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक बताया था।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही न्यूजीलैंड दौरे पर थे। अब पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑकलैंड के एक कार्यक्रम के दौरान भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ उत्पादक बताया था।
मंगलवार को पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे फेक बताया है। PIB ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड कार्यक्रम में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था। उन्होंने अपने संबोधन में भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक बताया था।
गलत है दावा
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में पीएम मोदी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़े बीफ एक्पोर्टर है।’ फैक्ट चेक में यह वीडियो एडिटेड पाया गया है।
वीडियो की क्या है सच्चाई?
ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत आज दुनिया की फास्टेड ग्रोइंग इकॉनमी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। भारत मोबाइल कंजक्शन में दुनिया के अग्रणी देशों में एक है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है।’
पीएम मोदी आगे कहा, ‘आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा गेंहू प्रोड्यूसर है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूस है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिश प्रोड्यूसर है।
ऑकलैंड में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को देखकर लोगों में एक अलग ही उत्साह था। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज 40 साल के बाद, कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है, मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार में भी हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में भी मुझे कोई जानता नहीं था, तब भी मुझे यहां आने का मौका मिला।”
- पीएम मोदी ने कहा कि उस समय मुझे किसी ने उपहार में तीन चीजें दी थी, जो मैं वापस भारत लेकर गया था, एक ये मफलर, एक टोपी और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था, और उसमें से एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया। ये मफलर जो आप देख रहे हैं, ये 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे संभाल कर रखा है, जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं। इस बार जब मेरा यहां आने का कार्यक्रम बना, तो मैं विशेष तौर पर इसे अपने साथ लेकर आया, क्योंकि खबर थी कि ठंड ज्यादा है।
- उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यू भी है, और एक प्रतिबद्धता भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर परंपरा अच्छी तरह परिभाषित करती है। यहां एक शब्द सदियों से लोगों को जोड़ता आया है- वाका। इसका मतलब सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है; यह हमारी साझा सफर की प्रतीक है। आज भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है।
- उन्होंने कहा कि हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है। हवाएं हमारे साथ हैं, समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हैं और इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है। पाने को काफी कुछ है; हम सफल होंगे। मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है, क्योंकि इसके असली नाविक मोदी नहीं, आप सभी हैं। ऑकलैंड से वेलिंग्टन तक, क्राइस्टचर्च से प्रिंस टाउन तक, न्यूजीलैंड के कोने-कोने में फैला भारतीय समुदाय इस साझा सफर का नाविक है।
- पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के सभी साथियों और लेबर पार्टी के सभी सदस्यों का भी अभिनंदन करूंगा। यह दिखाता है कि भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को कितना बड़ा समर्थन है। इससे यह भी पता चलता है कि किवी भारतीय समुदाय की उपलब्धि और योगदान कितनी बड़ी हैं। आप यहां आएं, कीवी इंडियन कम्युनिटी के उत्सव का हिस्सा बनें, जिससे ये समारोह और जीवंत हो गया है। आपने जिस गर्मजोशी, सस्नेह और उत्साह से हम सभी का स्वागत किया है, मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।”
- उन्होंने कहा कि कीवी इंडियन कम्युनिटी में भी सुपरहिट है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आपने क्रिस हिप्किंस (न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता) के साथ मिलकर दमादम मस्त कलंदर गाने पर जो डांस किया, वह काफी वायरल हुआ। आपके वह डांस कीवी इंडियन के दिलों में छप गए हैं। न्यूजीलैंड वाकई एक अद्भुत देश है। यहां शांति है, समृद्धि, प्रकृति, संस्कृति हैं। यह इसकी असली ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं। न्यूजीलैंड के लोगों ने दिखाया है कि कोई देश जब एक जुनून और जज्बे के साथ आगे बढ़ता है तो दुनिया को प्रेरित करता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 12 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले