फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा, राजनीतिक दलों को वितरित की गई अंतिम मतदाता सूची
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के संबंध में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची, पुनरीक्षण कार्य तथा दावे-आपत्तियों के निराकरण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का वितरण भी किया गया।
बैठक में सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव तथा मास्टर ट्रेनर श्री आर. के. पाण्डे भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि 27 जुलाई 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अंतिम सूची के अनुसार जिले के नगरीय निकायों में कुल 17 लाख 91 हजार 658 मतदाता हैं, जिनमें 9 लाख 979 पुरुष, 8 लाख 90 हजार 586 महिला तथा 93 अन्य मतदाता शामिल हैं।
वहीं जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 7 लाख 16 हजार 523 मतदाता हैं, जिनमें 3 लाख 62 हजार 4 पुरुष, 3 लाख 54 हजार 507 महिला तथा 12 अन्य मतदाता शामिल हैं।
इस प्रकार जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों को मिलाकर कुल 25 लाख 8 हजार 181 मतदाता हैं, जिनमें 12 लाख 62 हजार 983 पुरुष, 12 लाख 45 हजार 93 महिला तथा 105 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नगरीय निकायवार मतदाताओं की संख्या में नगर पालिक निगम इन्दौर में कुल 16 लाख 61 हजार 801, महूगांव में 31 हजार 535, मानपुर में 5 हजार 893, राऊ में 30 हजार 783, सांवेर में 12 हजार 758, देपालपुर में 15 हजार 220, गौतमपुरा में 11 हजार 140, बेटमा में 13 हजार 335 तथा हातोद में 9 हजार 193 मतदाता दर्ज हैं। वहीं जनपद पंचायतवार इन्दौर में एक लाख 84 हजार 598, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में 2 लाख 5 हजार 731, सांवेर में एक लाख 68 हजार 968 तथा देपालपुर में एक लाख 57 हजार 226 मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन संबंधित वार्डों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर किया जा सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 12 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले

