देश की बात, आपके शहर से
इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर में रेप के आरोप में चंदन नगर पुलिस थाने का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, जहां थी पोस्टिंग वहीं हवालात में गुजारी रात

पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर शनिवार रात पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंचल को बहाने से थाने बुलाया। इसके बाद वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर शनिवार रात पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अंचल को बहाने से थाने बुलाया। इसके बाद वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला की शिकायत पर गया था सीएम हेल्पलाइन की जांच करने
25 दिसंबर 2024 को अंचल ने महिला को धमकाकर रेप किया
महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया औंर कई बार रेप किया
इंदौर। चंदननगर पुलिस ने चंदननगर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को मुस्लिम महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने एक अन्य मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी और प्रधान आरक्षक उसकी जांच करने गया था। गिरफ्तारी के पूर्व जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने आरोपित प्रधान आरक्षक को लाइन भेजा और हाथोंहाथ गिरफ्तारी करवा दी।
सिरपुर क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय महिला सीधे पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मिली थी। महिला ने एक अन्य मामले की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। अंचल तिवारी जांच के बहाने महिला के घर गया और मेलजोल बढ़ा लिया। उसने महिला से कहा कि वह उसकी बेटी जैसी है। 25 दिसंबर 2024 को अंचल पति की अनुपस्थिति में शराब पीकर महिला के घर पहुंच गया। उसने चाय पी और महिला को अकेला देखकर धमकाया।
गोपनीय ढंग से कोर्ट में पेश किया
आरोप है कि अंचल ने जबरदस्ती की और महिला का फोटो व वीडियो भी बना लिया। इसके बाद अंचल का आना-जाना लगा रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। कुछ दिनों पूर्व महिला ने पति को घटना बताई और सीधे आयुक्त को शिकायत कर दी।
शनिवार रात पुलिस ने अंचल के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कायमी कर ली। रात में ही बहाने से बुलाया और वर्दी उतरवाकर गिरफ्तारी ले ली। रविवार को गोपनीय ढंग से अंचल को कोर्ट पेश किया और बगैर रिमांड मांगे जेल पहुंचा दिया। बदनामी के डर से कार्रवाई गुप्त रखी और अंचल को कोर्ट बंद होने के ठीक पहले पेश किया गया।
बच्ची और पति की हत्या की धमकी देता था पुलिसकर्मीमहिला ने बताया कि अंचल पहले उसे बेटी मानता था, लेकिन शराब पीकर आने लगा और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन उसने महिला की बच्ची की हत्या की धमकी दी। महिला अंचल की पत्नी से मिली तो उसने भी सहयोग नहीं किया। बल्कि शिकायत करने की सलाह दी।
शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दबाने का प्रयास किया। एसआई संध्या निगम ने दोनों को समझाने की कोशिश की। महिला इस बार कार्रवाई पर अड़ी रही। अफसरों को रिपोर्ट मिली तो पहले अंचल को थाने से हटाया और बाद में गिरफ्तारी दर्शाई।
शिकायत पर भंवरकुआं-विजयनगर से हटाया
अंचल तिवारी का रिकार्ड विवादित रहा है। विजय नगर पदस्थापना के दौरान भी उस पर आरोप लगे हैं। इसके बाद भंवरकुआं थाना में पोस्टिंग हुई तो शिकायतें पहुंचने लगीं। करीब तीन साल से चंदननगर थाना में ही पदस्थ था। वह सीएम हेल्पलाइन और सत्यापन का काम संभाल रहा था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 12 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
मध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले
↑