इंदौर में मानवता एवं मुस्कान के बढ़ते कदमों से अंगदान हेतु बना 68वां ग्रीन कॉरिडोर

लोक कल्याणी माँ अहिल्या की पावन नगरी में एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली है। इंदौर खजूरी बाजार निवासी 25 वर्षीय युवा फिल्म कास्टिंग कोऑर्डिनेटर एवं कलाकार गौरव पिता सतीश दवे गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद अपोलो हॉस्पिटल फेस 2 में दिनांक 13 जुलाई से भर्ती थे। उपचार के अथक प्रयास के बावजूद उपचार के दौरान चिकित्सकों ने परिवार जनों को संभावित ब्रेन डेथ स्थिति की जानकारी दी गई।
गौरव की बहन वैदही राठी बहनोई हुई पलकेश राठी और भाई रितिक चावरे द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सा दल एवं मुस्कान ग्रुप सेवादारों से अंगदान की संभावनाओं को समझकर पिता श्री सतीश एवं माताजी श्रीमती कविता दवे को प्रेरित किया।
इन युवा बच्चों के सार्थक प्रयासों से अत्यंत संवेदनशील एवं अंगदान के का परोपकारी कार्य मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी,संदीपन आर्य,लकी खत्री एवं हरपाल सितलानी के समन्वय से संपन्न हुआ।
प्रथम ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कल सुबह 7:27 बजे और द्वितीय ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन दोपहर 4:28 बजे संपन्न हुआ।
गौरव दवे का दिल अहमदाबाद के यु एन मेहता हॉस्पिटल के 28 वर्षीय पुरुष रोगी, लिवर अपोलो हॉस्पिटल में 42 वर्षीय इंदौर निवासी पुरुष रोगी को, दोनों किडनी चोइथराम हॉस्पिटल की 22 महिला रोगी एवं 52 वर्षीय महिला रोगी को में प्रत्यारोपित किया गया।
इंदौर संभाग आयुक्त डाॅ सुदाम खेड़े के आदेश पत्र अनुसार देर रात को आवंटित की गई थी।
केंद्र सरकार के नोटों द्वारा लंगस चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल के रोगी को आवंटित किए जा रहे थे परंतु चेन्नई से लॉजिस्टिक अरेंजमेंट नहीं हो पाने के कारण अंतिम समय में लन्गस डोनेशन को स्थगित किया गया।
यु एन मेहता हॉस्पिटल अहमदाबाद के हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ कार्तिक पटेल की 10 सदस्य टीम देर रात एंबुलेंस से चलकर सुबह 4:20 पर इंदौर पहुंचे ।
अपोलो अस्पताल के डॉ अंकुर गुप्ता, डॉ सुशील कुमार जैन,डॉ अभी पालीवाल एवं ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नेएल D’Souza राष्ट्रीय स्तर पर आर्गन एलोकेशन की व्यवस्था बनाए हुए थे।
मध्य प्रदेश शासन के SOTTO कार्यालय के डॉ अरविंद घनघोरिया, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, श्रीमती निधि शर्मा और शुभम वर्मा आर्गन एलोकेशन की प्रक्रिया को विधान पूर्वक पूर्ण किया।
इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की गई। कल देर रात इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने अपोलो हॉस्पिटल का दौरा कर व्यवस्थाओं को निगाह किया एवं दानदाता परिवार जनों से भेंट की।
आज ग्रीन कॉरिडोर अपोलो हॉस्पिटल से इंदौर एयरपोर्ट के लिए सुबह 8:02 बजे बना जो 13 मिनट में, दूसरा ग्रीन कॉरिडोर 9:15 पर चोइथराम हॉस्पिटल के लिए बना जो 16 मिनट में पूर्ण हुआ, जिसमें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा अंगदानी के सम्मान में प्रारंभ किए गए गार्ड ऑफ ऑनर अंगदानी गौरव दवे के शव विदाई के समय मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए अपोलो हॉस्पिटल के प्रांगण में दी गई।
विदाई के समय में शोक संवेदनाएं एवं धन्यवाद का भाव मुस्कान ग्रुप सेवादार संदीपन आर्य एवं अपोलो हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ अभिलाष पिल्लई द्वारा रखे गए।
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इस पुनीत कार्य में प्राप्त हुए दवे परिवार एवं सभी सहायकों के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।

