अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
दो दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दो दिनों में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा लगातार दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा की 1000 से अधिक पेटियां जब्त की गई हैं। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में कंट्रोलर श्री कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं एडीईओ श्रीमती निधि शर्मा सहित आबकारी विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बायपास क्षेत्र में 55 लाख रुपये की मदिरा जब्त
आबकारी विभाग की टीम द्वारा गत दिवस गश्त के दौरान बायपास क्षेत्र में एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई। जांच के दौरान कंटेनर से हरियाणा/पंजाब निर्मित मदिरा की 500 से अधिक पेटियां बरामद हुईं। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। मदिरा को जब्त कर कंटेनर को अभिरक्षा में लिया गया तथा उक्त मामले में वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
देव नगर क्षेत्र में 500 पेटी मदिरा बरामद
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई देव नगर क्षेत्र में पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरटीओ की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई। आबकारी दल द्वारा संदिग्ध वाहन एम बूस्टर प्लस आयशर क्रमांक MP 09 GH 2370 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से PARIIS ROSE PREMIUM WHISKEY, 180 एमएल धारिता के पाव की करीब 500 पेटियां बरामद की गईं। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
दोनों कार्रवाई में अवैध मदिरा जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के स्रोत, गंतव्य तथा अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Scienceबोएलो तूफान में आयरलैंड के हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द 1 घंटा पहले
BusinessUK बजट में £1.5bn म्योर बोर्रोइंग फसिलिटी की घोषणा 23 घंटे पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 2 दिन पहले
Newsसुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में इंदौर में 17वें वर्ष निकली विशाल चुनरी यात्रा 5 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 7 दिन पहले
News“नौकरी मांगने आई थी…” CM से मुलाकात के बाद ताई के बयान की चर्चा 7 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 14 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 16 दिन पहले

