“हमारा लक्ष्य – सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात”
● इन्दौर प्रेस क्लब व यातायात पुलिस का संयुक्त जागरूकता अभियान ● प्रेस क्लब परिवारजनों के लिए "ट्रैफिक की पाठशाला" का आयोजन नगरीय इन्दौर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
● इन्दौर प्रेस क्लब व यातायात पुलिस का संयुक्त जागरूकता अभियान
● प्रेस क्लब परिवारजनों के लिए “ट्रैफिक की पाठशाला” का आयोजन
नगरीय इन्दौर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में दिनांक 23 मई 2025 को इन्दौर प्रेस क्लब द्वारा मीडिया परिवारजनों और उनके बच्चों के लिए एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आरक्षक सुमंत सिंह कछावा (एजुकेशन विंग, ट्रैफिक पुलिस) ने “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर प्रेरणादायक संवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अब जान रहा देश का हर एक बच्चा, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा।
“सफर सुरक्षित होगा उसका, जिसने पथ पर चलना सीख लिया। यातायात के सरल नियमों को, जिसने जीवन में तूल दिया।” इस अवसर पर
“गुड सेमेरिटन” यानी नेकदिल नागरिक बनने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं के समय मदद करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, न कि वीडियो बनाना। कार्यक्रम में बच्चों व परिवारजनों को ट्रैफिक अल्फाबेट्स जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग, लाइसेंस की प्रक्रिया, लेन अनुशासन व वाहन संचालन की सावधानियों से अवगत कराया गया।
“रोड सेफ्टी चैंपियन” मेडल उन प्रतिभागियों को दिए गए जिन्होंने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सही दिए। बच्चों ने न केवल यातायात नियमों को सीखा, बल्कि उन्हें अपने साथियों और अभिभावकों तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।
इन्दौर प्रेस क्लब महासचिव श्री हेमंत शर्मा ने कहा,
“इस कार्यशाला से हमारे मीडिया परिवार को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। हम पेरेंट्स तक भी इन संदेशों को पहुँचाएंगे।” कार्यक्रम में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, नितेश पाल, मार्टिन भाई, राजेंद्र गुप्ता, अशोक गौड़, जीतू शिवरे सहित कई सम्मानित सदस्य व परिजन मौजूद रहे। इन्दौर ट्रैफिक पुलिस और प्रेस क्लब के इस सराहनीय प्रयास से निश्चित ही इन्दौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले











