देश की बात, आपके शहर से
इंदौर के वार्ड 34 में संजीवनी क्लीनिक ‘बाबा बंदा सिंह बहादुर’ का भव्य उद्घाटन
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

इंदौर के वार्ड 34 में संजीवनी क्लीनिक ‘बाबा बंदा सिंह बहादुर’ का भव्य उद्घाटन

इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi23 मई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर।शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई संजीवनी क्लीनिक योजना के तहत आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा विधानसभा दो के वार्ड क्रमांक 34 में एक नए संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस क्लीनिक को ‘बाबा बंदा सिंह बहादुर संजीवनी क्लीनिक’ नाम दिया गया है।यह क्लिनिक भी बाकी क्लिनिक की तरह प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) मोड पर संचालित किया जाएगा, इस सहयोग के माध्यम से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक में मरीजों को 200 प्रकार की आवश्यक दवाएं और 118 प्रकार की जांचें निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, स्थानीय पार्षद सीमा संजय चौधरी, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद

तस्वीरों में खबर20 फोटो

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह क्लिनिक गरीबों के लिए वरदान साबित होगा।”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अब तक इंदौर के 85 वार्डों में से 65 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक बनकर तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह नया क्लिनिक स्थापित हुआ है, वहां पहले एक अनुपयोगी गड्ढा था, जिसे अब एक सुंदर और उपयोगी स्थान में परिवर्तित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह क्लिनिक न केवल एक स्वास्थ्य सेवा केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र के सौंदर्य और जनसेवा दोनों का प्रतीक है। यहां गरीबों के प्राथमिक इलाज की सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।”

क्या है संजीवनी क्लिनिक

संजीवनी क्लीनिक योजना इंदौर नगर निगम द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को निःशुल्क और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह योजना विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई है।

मुख्य विशेषताएं

1. प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं:प्रत्येक संजीवनी क्लीनिक में MBBS डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन की तैनाती की जाती है।*

2. निःशुल्क जांच और दवाइयां

118 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें (जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, किडनी फंक्शन आदि)।

3. PPP मॉडल पर संचालन

इन क्लीनिकों को प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप (PPP) मोड पर मेडिकल कॉलेजों और निजी संस्थानों के सहयोग से चलाया जाता है।

4. स्थान और पहुँच

अब तक इंदौर नगर निगम ने 85 में से 65 वार्डों में संजीवनी क्लीनिक स्थापित कर दिए हैं। बाकी वार्डों में कार्य प्रगति पर है।

5. उद्देश्य

आम नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले
↑