ऑनलाईन धोखाधड़ी, बैकिंग व फायनेंशियल फ्रॉड की रोकथाम हेतु, क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा बैंक के नोडल अधिकारियों के साथ किया गया समन्वय कार्यशाला का आयोजन।
ठगी का शिकार हुये पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदाय करने तथा ऑनलाईन फ्रॉड के त्वरित निराकरण हेतु बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा साइबर फ्रॉड हेतु उपयोग किये जाने वाले फर्जी बैंक एकाउंट पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने पर जोर।
ठगी का शिकार हुये पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदाय करने तथा ऑनलाईन फ्रॉड के त्वरित निराकरण हेतु बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
साइबर फ्रॉड हेतु उपयोग किये जाने वाले फर्जी बैंक एकाउंट पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने पर जोर।
ठगी से पीड़ित लोगों की फ्रीज़ राशि को फरियादियों को वापस करने की कार्यवाही में त्वरित सहयोग हेतु दिए निर्देश।

इंदौर -दिनांक 23 मई 2025-वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधों एव ऑनलाईन ठगी की रोकथाम एवं पुलिस व बैंक द्वारा बेहतर आपसी तालमेल व समन्वय के साथ नई तकनीकों का प्रयोग करते हुए कार्य करके, इन अपराधों पर नियत्रंण पाया जा सके इसी को ध्यान में रखते हुए, सभी बैंको के सहयोग से क्राईम ब्रांच के अधिकारियों के लिये एक कार्यशाला आयोजन आज दिनांक 23.05.2025 को पुलिस उपायुक्त कार्यालय क्राइम ब्रांच इंदौर, रानी सराय रीगल स्केवयर पर किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त (क्राईम) इंदौर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री राजेश दंडोतिया, एसीपी(सायबर) श्री ललित सिकरवार,एसीपी श्री पूनमचंद यादव, व उनि कमल माहेश्वरी सहित शहर के विभिन्न प्रमुख बैंको के नोडल अधिकारीगण एवं क्राईम ब्रांच इन्दौर की टेक्निकल टीम के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त कार्यशाला में वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन के कारण, सायबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली ऑनलाईन ठगी व धोखाधड़ी की वारदातों की रोकथाम एवं इनसे बचने के लिये ध्यान में रखने वाली आवश्यक बातों पर चर्चा की गयी । जिसमे पुलिस डीसीपी क्राईम श्री राजेश त्रिपाठी ने कहा कि उपरोक्त कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उदेश्य ऑनलाईन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में ठगी का शिकार हुये पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए बैंक तथा पुलिस बेहतर तालमेल के साथ कार्यवाही हेतु है। पुलिस व बैंक बेहतर आपसी समन्वय व तालमेल के साथ काम करके, इन अपराधों पर बेहतर तरीके से नियंत्रण पाया जा सकता है, उन्होने इस संबंध में चर्चा के दौरान निम्नलिखित बातों को ध्यान रखने पर जोर दिया ।
• साइबर फ्रॉड हेतु उपयोग किये जाने वाले फर्जी बैंक एकाउंट पर रोक लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिए बैंकों को निर्देशित करते हुए, बताया कि फर्जी एकाउंट को खुलवाने में यदि बैंक के किसी अधिकारी/कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाएगी तो उसके विरुद्ध भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। अतः इस पर बैंकों द्वारा विशेष ध्यान दिया जावे।
• बैंको की वेबसाईटों को समय-समय पर अपडेट करतें रहे, व इस पर बैंकिग फ्रॉड से बचने के लिए रखी जानें वाली सावधानियों को भी आम जनता के लिये अपलोड करें।
• ठगी से पीड़ित लोगों की फ्रीज़ राशि को कोर्ट के माध्यम से फरियादियों को वापस करने की कार्यवाही में बैंकों द्वारा त्वरित सहयोग प्रदाय नही किया जा रहा है, अतः इस कार्यप्रणाली में भी सुधार लाया जाए।
• विभिन्न ई वॉलेट के माध्यम से किये जाने वाले ट्रांजेक्शन पर होने वाली ठगी से बचने के लिये, बैंकों द्वारा पूरी सावधानी बरती जावें।
• बैंको की लिंक आदि भेजकर यूपीआई के माध्यम से की जाने वाली ठगी को रोकनें के लिए, इस प्रकार की वेबसाईटो की पहचान कर उन पर कार्यवाही की जावें एवं इस पर बैंको द्वारा अपनी वेबसाईट्स के सुरक्षा फीचर जोड़े जावें।
आयोजित बैठक में सभी प्रमुख बैंकों के नोडल अधिकारी उपस्थित हुये जिन्होंनें पुलिसकर्मियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संवाद के माध्यम से बैंक से संबंधित आने वाली तकनीकी समस्याओं को जाना तथा शीघ्र निराकरण का आशवासन दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा सायबर फ्रॉड को रोकनें के लिए बैंको के नोडल अधिकारियों से सायबर अपराधों पर चर्चा कर फीडबेक लिये गये, जिससें भविष्य मे होने वाले सायबर अपराधों को रोकनें मे सफलता प्राप्त की जा सकें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले