सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर प्रशासन सख्त।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रदेश में अपनी तरह की पहली कार्रवाई : 29 वाहनों का पंजीयन निरस्त।
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रदेश में अपनी तरह की पहली कार्रवाई : 29 वाहनों का पंजीयन निरस्त।
इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रदेश में अपनी तरह की पहली कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहनों के पंजीयन निरस्त कर दिये गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में विगत एक जुलाई 2025 को आयोजित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की समीक्षा बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में आज 29 ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है, जो बार-बार नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके थे।
ITMS प्रणाली के अंतर्गत शहर में लगे कैमरों के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा तीन नवम्बर 2023 से लगातार ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण में यह पाया गया कि कुछ वाहन स्वामी बार-बार रेड लाइट जम्प, ट्रिपल राइडिंग जैसे गंभीर उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे 31 रिपीटेड ट्रैफिक वायलेटर्स की पहचान इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा की गई और सूची आरटीओ कार्यालय को सौंपी गई। इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, किंतु 29 वाहन स्वामी निर्धारित समय सीमा में उपस्थित नहीं हुए। फलस्वरूप आज 25 जुलाई 2025 को केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 55(3) के अंतर्गत उनके पंजीयन निरस्त कर दिए गए। शेष 2 प्रकरण अभी विचाराधीन हैं।
इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने जानकारी दी कि यह कार्यवाही न केवल प्रदेश में अपनी तरह की पहली है। उन्होंने कहा कि बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले केवल ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाते थे, किंतु अब वाहन पंजीयन निरस्ती की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। यह निर्णय इंदौर की सड़कों को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनता के लिए सहज बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले