देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
मोरटक्का पुल पर मां अहिल्या और शिवजी की लगेंगी प्रतिमा, 140 करोड़ होंगे खर्च
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

मोरटक्का पुल पर मां अहिल्या और शिवजी की लगेंगी प्रतिमा, 140 करोड़ होंगे खर्च

यह नया पुल लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा होगा। इसकी चौड़ाई इतनी होगी कि छह लेन में एक साथ भारी वाहनों और यात्रियों का आवागमन संभव हो सकेगा। इसके निर्माण पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


यह नया पुल लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा और 30 मीटर ऊंचा होगा। इसकी चौड़ाई इतनी होगी कि छह लेन में एक साथ भारी वाहनों और यात्रियों का आवागमन संभव हो सकेगा। इसके निर्माण पर करीब 140 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इंदौर-खंडवा-इच्छापुर राजमार्ग पर आइकानिक ब्रिज के रूप में आकार लेगा पुल
पुल के दोनों ओर माता अहिल्या, भगवान शिव की सुंदर प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
यह क्षेत्र महेश्वर से जुड़ा है, जहां अहिल्या बाई होल्कर का ऐतिहासिक महत्व है।।
इंदौर। खंडवा जिले के मोरटक्का में नर्मदा नदी पर जल्द ही एक नया और अत्याधुनिक सिक्स लेन पुल बनने जा रहा है। यह पुल न केवल यातायात की सुविधा बढ़ाएगा। बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी खास होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस पुल को ‘आइकानिक ब्रिज’ के रूप में तैयार कर रहा है, जो ओंकारेश्वर जैसे पवित्र तीर्थ स्थल की पहचान को और मजबूत करेगा।यह पुल आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और यातायात सुविधा का संगम साबित होगा।
इसमें से 27 करोड़ रुपये केवल पुल की सजावट, धार्मिक मूर्तियों और आकर्षक डिज़ाइन पर खर्च किए जाएंगे, ताकि यह पुल पर्यटकों के लिए एक सुंदर अनुभव बन सके। सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में मुलाकात की है। वे कहते है कि यह पुल केवल यातायात के लिए नहीं होगा। यह श्रद्धा, संस्कृति और नर्मदा मैया को समर्पित होगा।
आध्यात्मिकता और कला का संगम
नया पुल केवल एक आधुनिक निर्माण नहीं होगा, बल्कि यह धार्मिकता और भारतीय संस्कृति की झलक भी देगा। पुल के दोनों ओर माता अहिल्या और भगवान शिव की सुंदर प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। यह क्षेत्र महेश्वर से जुड़ा है, जहां अहिल्या बाई होल्कर का ऐतिहासिक महत्व है। साथ ही पुल से गुजरते समय वाहन धीमी गति से चलेंगे, जिससे यात्री नर्मदा नदी के दर्शन कर सकें।
रात में दिखेगा बेहद सुंदर
पुल पर खास लाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे यह रात के समय बहुत ही आकर्षक नजर आएगा। इसकी डिज़ाइन में ऐसी विशेषताएं जोड़ी जाएंगी, जो इसे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यादगार अनुभव बना देंगी।
क्यों खास है यह पुल?
यह पुल इंदौर-खंडवा-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा होगा। यह मार्ग क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधा में अहम भूमिका निभाएगा। वर्तमान में मोरटक्का का पुराना पुल काफी संकरा और जर्जर हालत में है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा बाढ़ के दौरान पुराने पुल को बंद करना पड़ता है। नया पुल इससे ज्यादा ऊंचा होगा, जिससे बाढ़ के समय भी यातायात बाधित नहीं होगा।
पुराने पुल की स्थिति
मौजूदा मोरटक्का पुल 1947 में बनाया गया था, जिसकी हालत अब बेहद खराब है। पिछले साल एनएचएआई और एसजीएसआइटीएस (इंदौर) की विशेषज्ञ टीम ने इसका निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि पुल कमजोर हो चुका है, जिसके बाद 25 टन से अधिक भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। अब बड़े ट्रकों और माल वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है।
चल रहा है निर्माण
इस प्रोजेक्ट में आने वाले पुल की डिज़ाइन में बार-बार बदलाव होने के कारण निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ है। हालांकि,अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कारण यह है कि राजमार्ग की डेडलाइन जनवरी 2025 रखी गई थी। मगर अभी सड़क का तीस फीसद काम बाकी है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑