प्रिंसिपल के खिलाफ बच्चों का मोर्चा, 15 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे 70 स्टूडेंट्स, छात्रों ने लगाए कई आरोप
छात्रावास एवं स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भूख प्यासे, हाथों में विरोध की तख्तियां थामे 70 छात्र पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। परिसर में प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रावास एवं स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भूख प्यासे, हाथों में विरोध की तख्तियां थामे 70 छात्र पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। परिसर में प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन छात्रों का आरोप है कि प्राचार्या द्वारा जातिगत भेदभाव किया जाता है। शिक्षा के अलावा दूसरे कामों के लिए दबाव डाला जाता है।
इंदौर। शहर से 15 किमी दूर मोरेद गांव से शुक्रवार को छात्रावास एवं स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भूख प्यासे, हाथों में विरोध की तख्तियां थामे 70 छात्र पैदल मार्च करते हुए सुबह 11.30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। परिसर में प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन छात्रों का आरोप है कि प्राचार्या द्वारा जातिगत भेदभाव किया जाता है। शिक्षा के अलावा दूसरे कामों के लिए दबाव डाला जाता है। छात्र कलेक्टर आशीष सिंह से मिलकर शिकायत करने की बात करते हुए परिसर में बैठकर नारे लगाने लगे।
शौचालय साफ करने और अंग्रेजी में बात करने का बनाती है दबाव
11वीं के छात्र जयदीप डावर, प्रिंस मौर्य, आयुष खरते, नितेंद्र सोलंकी सहित अन्य छात्रों ने बताया कि प्राचार्या पिछले एक साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। छात्रों से शौचालय साफ कराने और अंग्रेजी में ही बात करने का दबाव बनाती है। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करती है। एक छात्रा को पिछले दिनों पैनिक अटैक आया था और उस दौरान उसे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में बहुत देर की और छात्रा आधे घंटे तक तड़पती रही। छात्रावास से बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन उसका उपयोग प्रचार्या द्वारा निजी कामों में किया जा रहा है। स्वजनों को शिकायत करने पर भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है।
छोटी सी बात पर टीसी देने की धमकी दी जाती
छात्रों ने कहा कि पैदल मार्च के पहले हमें कहा गया कि तुम लोग बाहर तो जा रहे है मैं तुम्हें वापस नहीं आने दूंगी। एक ही बिल्डिंग में दो स्कूल संचालित हो रहे हैं। एक छात्र को दोस्तों से अलग कर इतना मानसिक प्रताड़ित किया कि वो आत्महत्या कर लेता। भोजन भी खराब गुणवत्ता खिलाया जाता है। छात्रों को छोटी सी बात पर टीसी देने की धमकी दी जाती है। स्कूल ड्रेस तक भी नहीं मिली। पवन अहिरवाल ने बताया कि जय शाह संगठन इंदौर संगठन ने भी छात्रों का समर्थन किया।
अपर कलेक्टर के सामने हाजिर हुई प्राचार्या
अपर कलेक्टर बैनल ने प्राचार्या मेहरा को बुलाया। छात्रों का दल पहले से कक्ष में मौजूद था। छात्रों के सामने ही प्राचार्या ने सवालों का स्पष्टीकरण दिया। उसके बाद अपर कलेक्टर बैनल ने बताया कि सीईओ जिला पंचायत को इस मामले की जानकारी दी है। छात्रों द्वारा शिकायत के जितने की बिंदु हैं उनकी चार सदस्यीय दल जांच करेगी। इसमें दो जिला पंचायत और दो आदिवासी कल्याण विभाग के सदस्य होंगे। उसके द्वारा जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसमें कुछ गंभीर बिंदु निकलकर आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
इंग्लिश बोलने व शौचालय साफ करने की बात भी सामने आई
कैमरे में आकर देख सकते हैं प्राचार्या मेहरा ने बताया कि हमारे स्कूल में कैमरे लगे हैं आप आकर देख सकते है। हमारे स्कूल में इंग्लिश की टीचर है। 70 स्कूल कलेक्टोरेट आए हैं, बाकी 165 छात्र स्कूल में हैं। स्कूल में कुल 237 बच्चे हैं। आप लोग आकर बात कर सकते हैं। मुझ पर लगाए गए सारे आरोप निराधार है। अपर कलेक्टर बैनल को मैंने अपनी पूरी बात बता दी है। जांच कमेटी स्कूल एवं छात्रावास आकर जांच करेगी तो पूरी स्पष्टता सामने आ जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले