पीएम नरेन्द्र मोदी 31 मई को करेंगे इंदौर मेट्रो रेल का वर्चुअल लोकार्पण, पहले हफ्ते फ्री में सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो रेल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आमजन को मेट्रो यात्रा का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो रेल का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आमजन को मेट्रो यात्रा का अवसर मिलेगा। शुरुआत में छह किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो चलेगी और पहले सप्ताह लोगों को निश्शुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा।ट्रेन गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 स्टेशन तक चलेगी।पांच स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में 50 फेरे लगाएगी।आगे मेट्रो का संचालन 31.32 किमी लंबे रूट पर होना है।
इंदौर वासी जल्द ही मेट्रो की यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। 31 मई को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली मेट्रो संचालन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आमजन को यात्रा करने का अवसर मिल सकेगा।
मेट्रो का संचालन अभी सिर्फ छह किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर किया जाएगा। शुरुआत के पहले सप्ताह लोगों को निश्शुल्क यात्रा का अवसर मिलेगा और इसके बाद किराए में छूट दी जाएगी। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा के शुभारंभ से पहले कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारी का जायजा लिया।
50 फेरे लगाएगी
मेट्रो ट्रेन की शुरुआत इसी स्टेशन से होगी। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यलो लाइन के छह किमी रूट पर मेट्रो चलाई जाएगी। ट्रेन गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-3 स्टेशन तक चलेगी और पांच स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में 50 फेरे लगाएगी।सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक आमजन इसमें सफर कर सकेंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और मेट्रो के अधिकारी मौजूद थे।
प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो
सुपर कॉरिडोर के छह किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन होगा। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे मेट्रो लगाएगी।शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे। एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों से मेट्रो तक सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।मेट्रो का संचालन 31.32 किमी लंबे रूट पर होना है। इसमें 22.42 किमी एलिवेटेड और 8.7 किमी भूमिगत मेट्रो चलेगी। मेट्रो की यलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो यात्रा को आसान व पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक तौर पर छह किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है, जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपये है।
मेट्रो की विशेषताएं
वातानुकूलित, प्रदूषण रहित कोच।
एक ट्रेन की यात्री क्षमता लगभग 980 यात्री।
स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
दिव्यांगजन के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
सभी स्टेशन व डिपो पर सीसीटीवी कैमरे।सुरक्षा के लिए आपातकालीन बटन और इंटरकॉम
दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
क्यूआर आधारित टिकटिंग, एआई ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले