पीएम आवास योजना के बहाने 82 लाख लेकर भागा ठग गिरफ्तार, जानें कैसे बनाता था शिकार
अपराध शाखा ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। आरोपित सस्ते मकान का झांसा देकर 82 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

अपराध शाखा ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। आरोपित सस्ते मकान का झांसा देकर 82 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इंदौर। अपराध शाखा ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना का झांसा देकर लोगों से ठगी करता है। आरोपित सस्ते मकान का झांसा देकर 82 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपित को गुजरात से पकड़ा है। वह नाम बदल कर धोखाधड़ी करता है।
12वीं तक पढ़ा है आरोपी
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक आरोपित का नाम जतीन भाई मानिया है। उसके कई अलग पहचान भी थे, जैसे- दीपक तुरकर, शैलेष, नीरज पटेल, ऐके पटेल, संदीप पटेल। आरोपी गुजरात के भावनगर रहने वाला है।फिलहाल सूरत में छिप कर फरारी काट रहा था। उसके विरुद्ध चंदन पटेल, नमन सहित कईं लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपित 12वीं तक पढ़ा है। वह ओएलएक्स और 99 एकड़ ऑनलाइन प्लेटफार्म से किराये के रूम सर्च कर लेता था।
फर्जी आवंटन पत्र, बुकिंग रसीद, सेल्स टेंडर बनाता था
अलग-अलग शहरों में रुम लेकर रहता था। इसी दौरान लोगों से नजदीकी बढ़ा लेता था। आरोपित रुम पार्टनर व परिचितों को मानिया द बिजनेस एम्पायर का कर्मचारी बताता था। उन्हें पीएम आवास योजना के तहत इमारत बनाने का झांसा देता था। लोगों को सस्ते मकान-फ्लैट दिलाने का बोलकर रुपये ले लेता था। उन्हें फर्जी आवंटन पत्र, बुकिंग रसीद, सेल्स टेंडर तक बना कर दे देता था।
पुलिस ने आरोपित को सूरत से पकड़ा
डीसीपी के मुताबिक आरोपित ने सतपुड़ा परिसर, सुपर कोरिडोर, अरावली परिसर, भूरी टेकरी पर बन रहे फ्लैट दिखाए और सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 82 लाख रुपये ले लिए। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपित मोबाइल बंद कर फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को सूरत से पकड़ लिया।
फर्जी आरटीओ बनकर लाखों रुपये ठगे
डीसीपी के अनुसार आरोपित शातिर अपराधी है। वह बार बार नाम और नंबर बदल लेता है। उसने पूछताछ के दौरान मुंबई में फर्जी आरटीओ बनकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी और मुंबई नगर पालिका निगम में नौकरी के नाम पर भी 20 लाख रुपयों की ठगी करना स्वीकारी है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले