नशे से दूरी है ज़रूरी” (Say No To Drugs) अभियान के तहत इंदौर पुलिस ने प्राप्त की एक विशेष उपलब्धि………..नशे के विरूद्ध जागरूकता की मानव श्रृंखला का बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
• 7100 लोगो ने भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाकर दिया सभी को नशे से दूर रहने का संदेश।
• 7100 लोगो ने भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाकर दिया सभी को नशे से दूर रहने का संदेश।
इंदौर – नशे की बढती प्रवृत्ति व इसके दुष्प्रभावों के प्रति जनचेतना लाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” चलाया जा रहा है । इसी परिपेक्ष्य में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में उक्त अभियान के तहत आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत कर, नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने के लिये विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को इंदौर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई, जब विभिन्न स्कूल/कॉलेज कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स, नगर सुरक्षा समिति सदस्यों, ट्रैफिक वार्डन के महिलाओं , पुरुषों सहित 7100 लोगों ने एक साथ नशे के विरूद्ध जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला बना, इंदौर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया।
आज उक्त मानव श्रृंखला भंवरकुआ चौराहे से पलासिया चौराहे तक बनाई गई, जिसकी शुरूआत अति पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री ऋषिकेश मीणा द्वारा की गई। जिसमे श्री मोहित यादव जी के विशेष सहयोग से इंदौर शहर सहोदय ग्रुप से जुडे प्रमुख स्कूल/कॉलेजो स्कूल व अन्य स्कूल तथा प्रमुख कोचिंग संस्थानो के छात्र-छात्राए व स्टॉफ, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण, ट्रैफिक वार्डन सहित बच्चो युवाओं एवं महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भाग लेकर इस अभियान के तहत भंवरकुआ से नवलखा, जीपीओ, गीताभवन से पलासिया चौराहे तक नशे के विरुध्द जागरुकता संदेशो की तख्तियो पम्पलेट्स आदि के जरिये लोगो को नशे के दुष्परिणामो के प्रति जागरुक किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उक्त मानव श्रृंखला का समापन पलासिया चौराहे पर अति पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस अधिकारियो की उपस्थिति मे किया गया।
इस दौरान नशे के विरुद्ध जागरुकता हेतु 7100 लोगो की मानव श्रृंखला बनाई गई जोकि इस प्रकार बनाई गई श्रृंखला का एक वर्ल्ड रिकार्ड है। जिस पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन के श्री भरत शर्मा व टीम द्वारा नगरीय पुलिस इंदौर को वर्ल्ड रिकार्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह को प्रदान किया।
उक्त रिकार्ड प्राप्त होने पर पुलिस आयुक्त द्वारा इस अभियान मे शामिल सभी स्टूडेंट्स, नागरिक व पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागियों को पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की और से प्रशस्ति पत्र भी प्रदाय किये गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

