जनसुनवाई जन आकांक्षाओं पर खरीशिकायतों के साथ कलेक्टर श्री वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने भी पहुंच रहे नागरिककिसी को इलाज, किसी को रोजगार, किसी को शिक्षा के लिए दी गई मदद
इंदौर जिले में प्रति मंगलवार को आयोजित हो रही नियमित जनसुनवाई अब केवल शिकायत निवारण का मंच ही नहीं, बल्कि जनविश्वास और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है।
इंदौर जिले में प्रति मंगलवार को आयोजित हो रही नियमित जनसुनवाई अब केवल शिकायत निवारण का मंच ही नहीं, बल्कि जनविश्वास और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बनती जा रही है। जनसुनवाई में आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करने भी पहुंचने लगे हैं।
जनसुनवाई के दौरान रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। जनसुनवाई में आज लगभग 315 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामलों में तत्काल निर्णय लेते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही निराकरण निर्देश जारी किए गए। शेष प्रकरणों में समय-सीमा निर्धारित कर निराकरण की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है।
जनसुनवाई में स्वास्थ्य संबंधी सहायता के कई उदाहरण सामने आए। पूर्व जनसुनवाई में आई एक वृद्ध महिला भारती बाई के इलाज और आवास की व्यवस्था कराई गई, इलाज के पश्चात स्वस्थ होकर वे पुनः आभार व्यक्त करने पहुंचीं। वृद्धा भारती बाई ने बताया कि विगत जनसुनवाई में मैंने कलेक्टर श्री वर्मा को अपनी समस्या बताई थी। मैंने बताया था कि मैं बेसहारा हूँ। मैं बीमार हूँ। इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। कलेक्टर श्री वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत एम्बुलेंस से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुँचाया। सम्पूर्ण इलाज कराया। अब मेरे रहने की व्यवस्था भी करायी जा रही है। उक्त महिला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संवेदनशील प्रशासन और कलेक्टर श्री वर्मा के प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार गंभीर बीमारी से जूझ रही बालिका अनिका के माता-पिता भी कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करने पहुँचे। उन्होंने बताया कि बालिका के इलाज पर 9 करोड़ रुपये खर्च होना है। कलेक्टर श्री वर्मा के प्रयासों से बच्ची के इलाज और जीवन बचाने के लिए उम्मीद की नई रोशनी मिली है। शहरवासियों द्वारा सहयोग निरंतर मिल रहा है, जो इंदौर की जनभावना और सामाजिक संवेदनशीलता को दर्शाता है। आज बच्ची के इलाज के लिए कलेक्टर श्री वर्मा के समक्ष विनय उजाला वेलफेयर सोसायटी द्वारा 2 लाख 77 हजार रुपये की मदद दी गई है। इस तरह शहरवासियों के सहयोग से तीन करोड़ रुपये से अधिक एकत्र हो गए हैं। अभी भी शहरवासियों से 6 करोड़ रुपये के सहयोग की अपेक्षा है।
इसी तरह जनसुनवाई में एक दिव्यांग अफजल अब्बासी को रोजगार के लिए 20 हजार रुपये की अगरबत्ती और बैग का सहयोग किया गया। एक अन्य दिव्यांग हरिनारायण जाधव को भी आवश्यक मदद दी गई। एक दिव्यांग के पैर का इलाज भी कराया जा रहा है।
जनसुनवाई में एक कॉलोनी में अवैध कब्जे तथा अवैध शराब के विक्रय से जुड़ी शिकायतों पर भी प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। संबंधित स्थलों का परीक्षण कराया जा रहा है तथा विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बताया गया कि अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी वैधानिक जप्ती व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। सांवेर रोड़ी की एक कॉलोनी प्लॉट आवंटन से जुड़े मामलों में कॉलोनाईजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार मिल सके।
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रोशन राय, श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनका समुचित निराकरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े किसी भी योग्य प्रकरण में संसाधनों की कमी नहीं आए। जिले में जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और मानवीय समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले